35 लाख का बैंक लोन से बचने के लिए पत्नी की हत्या का प्रयास:शराब के नशे में पत्नी को पिलाया कीटनाशक:

khabar pradhan

संवाददाता

3 January 2026

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

35 लाख का बैंक लोन से बचने के लिए पत्नी की हत्या का प्रयास:शराब के नशे में पत्नी को पिलाया कीटनाशक:

बैंक लोन से बचने के लिए पत्नी को पिलाया कीटनाशक:
हत्या की कोशिश पर अपराध दर्ज:

मध्य प्रदेश के सतना से एक गंभीर सामने आया है । जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को जबरदस्ती कीटनाशक पिला दिया । महिला की हालत खराब हो गई और तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही । इसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस थाने के टीआई योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पूर्णिमा त्रिपाठी जिसकी उम्र 32 वर्ष है । उसका विवाह जून 2020 में अनुराग त्रिपाठी के साथ हुआ था । अनुराग त्रिपाठी की उम्र 32 वर्ष है ,वह सोहन लाल त्रिपाठी का पुत्र है और पिंडरा थाना मझगवां संत नगर बगहा का निवासी है।
पूर्णिमा और अनुराग का विवाह जून 2020 में हुआ था। पूर्णिमा झिगोंदर गांव की रहने वाली है।
शादी के कुछ समय बाद ही पति छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करता था । पूर्णिमा ने परिजनों को बताया कि काफी समझाने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं होता था। इसके पहले भी मारपीट की कई शिकायतें भी सामने आई थी। पति ने सर्जिकल सामग्री के कारोबार के लिए पत्नी के नाम रूद्र इंटरप्राइजेज फॉर्म पंजीकृत की और बैंक से 35 लाख का लोन दिलाया । किंतु यह लोन उसने अपनी जरूरत में ही खर्च कर दिया।
इस कर्ज से बचने के लिए उसने पत्नी को मारने का प्लान बनाया । उसने पानी में फिनायल की गोलियां मिलाकर पत्नी को जबरदस्ती पिला दिया।
28 दिसंबर की रात अनुराग शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। इसके बाद फिनायल की गोलियां पानी में मिलाते हुए यह कहकर उसे पिला दिया कि उसके मरने पर कर्ज माफ हो जाएगा । जहरीला पदार्थ पीने से महिला की हालत खराब हो गई । उसने किसी तरह अपने पिता को फोन किया । उसके घर से रात में ही परिजन बगहा पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
चार दिन अस्पताल में रहने के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। उसके बाद पूर्णिमा ने अपने भाई के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई जांच । मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 109- 2 में आरोपी पति अनुराग त्रिपाठी को पुलिस ने हत्या की कोशिश पर अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

टिप्पणियां (0)