4 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में दो अहम बदलाव !
संवाददाता
24 April 2025
अपडेटेड: 1:51 PM 0thGMT+0530
4 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा में दो अहम बदलाव !
परीक्षा हॉल में उम्मीदवार को पहुंचना होगा 3 घंटे पहले!
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की जा रही है ।इस परीक्षा में एनटीए ने दो और अहम बदलाव की घोषणा की है ।इस बार परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे की जगह 3 घंटे पहले से एंट्री दी जाएगी ।पहली बार हर परीक्षार्थी की वीडियोग्राफी भी होगी । इसके लिए परीक्षार्थी को अपनी जगह पर खड़े होकर वीडियो शूट करना होगा । एनडीए ने परीक्षा सेंटरों की संख्या में भी कटौती कर दी है ।
( नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ) नीट यूजी के पर्चे लीक होने के बाद इस बार एनडीए खास सतर्कता बरत रहा है। नई व्यवस्था के तहत सीबीएसई स्कूलों की जगह सरकारी स्कूलों कॉलेज ,यूनिवर्सिटी के विभागों और IITS को केंद्र बनाया गया है ।अब एनटीए ने और बदलावों की घोषणा की है ।
(1)इन बदलावों के तहत अब नीट की परीक्षा केंद्र ,3 घंटे पहले यानी 2:00 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए 11:00 से खुल जाएंगे ।इसी समय से रिपोर्टिंग भी शुरू हो जाएगी। पहले की परीक्षा में 2 घंटे पहले रिपोर्टिंग की जाती थी। एनडीए में स्पष्ट किया कि डेढ़ घंटे के बाद यानी 12:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा ।सभी केंद्र पर परिस्थितियों को कड़ी जांच से गुजरना होगा ।नीट यूजी की सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 अप्रैल और एडमिट कार्ड 1 मई को जारी कर दिए जाएंगे ।
(2)नीट के दौरान पहली बार हर परीक्षार्थी की वीडियो ग्राफी भी अनिवार्य की जा रही है ।उम्मीदवारों की वीडियोग्राफी परीक्षा हॉल में होगी एनडीए निर्देशित किया है की वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान उम्मीदवार को सामने कैमरे की ओर देखना है। साथ ही स्पष्ट किया है कि कोई भी उम्मीदवार वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इंकार नहीं कर सकता। गड़बड़ी रोकने के लिए काउंसलिंग के दौरान इस रिकॉर्डिंग का मिलान किया जा सकता है।
इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी के सेंटरों की संख्या में भी कमी की है। पिछले साल देश भर के 557 शहरों में केंद्र बनाए गए थे इस बार 552 शहरों में ही केंद्र बनेंगे। प्रदेश में नीट के सबसे ज्यादा सेंटर 51 सेंटर इंदौर में बनाए गए हैं। यहां इन सेंटर पर 27127 परीक्षार्थियों को शामिल होना है ।
मेडिकल एसोसिएशन के लोगों का कहना है कि इससे फर्जीवाड़ी की संभावना कम होगी ।पहले जहां बिना जांच किए ही छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठा दिया जाता था ।जिसके कारण कई बार मूल छात्र के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति भी परीक्षा देने बैठ जाता था। समय-समय पर पेपर लीक जैसे मामले को देखते हुए एनटीए ने ये निर्णय नीट यूजी परीक्षा को सही तरीके से करने में कारगर साबित हो सकता है ।
कई मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है पिछली साल क की नीट यूजी से सबक लेते हुए इस बार एनटीए में सख्ती बरतने के साथ ऐसे सतर्कता रख रहा है । इस बार नीट में 3 घंटे पहले रिपोर्टिंग के साथ हर उम्मीदवार की वीडियो ग्राफी का फैसला लिया गया है ।इन कदमों से परीक्षा पर ,उम्मीदवारों पर भरोसा भी बढेंगा