चार माह में राहुल गाँधी का तीसरा दौरा

किसकी उड़ेगी नींद

राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। वही इसके साथ ही वे कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही ये दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। बिहार के लिए ये चुनावी वर्ष है, और 2025 में राहुल का ये तीसरा दौरा है।

राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना आ रहे हैं। वे एसकेएम हॉल में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। ये इस साल उनका बिहार का तीसरा दौरा है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हो गई है। उसने बिहार में अपने इंचार्ज बदले, प्रदेश अध्यक्ष बदला और 40 जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया। राहुल गांधी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं। वे इस दौरे में कन्हैया कुमार की पद यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। इस दौरे का मकसद 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है।

कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। वही 7 अप्रैल 2025 को राहुल गांधी पटना आ रहे हैं। वे श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में भाग लेंगे। वही इससे पहले, वे जनवरी और फरवरी में भी बिहार आए थे।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है। साथ ही, सामाजिक न्याय के मुद्दों पर बात करना भी है। सम्मेलन में स्वतंत्रता संग्राम के महत्व पर चर्चा होगी। बापू के नमक सत्याग्रह आंदोलन और बुद्धु नोनिया की शहादत को याद किया जाएगा। अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी और बाबू जगजीवन राम के योगदान पर भी बात होगी। राहुल गांधी कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं।

कन्हैया कुमार बेगूसराय जिले से हैं और उनकी यात्रा उसी दिन बेगूसराय में होगी। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि राहुल गांधी बेगूसराय जाएंगे या नहीं। एक बड़ा सवाल ये है कि क्या तेजस्वी यादव राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे? कुछ दिनों से कांग्रेस और राजद के बीच अनबन की खबरें आ रही है।

ये दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में बिहार के सभी 40 जिलों के अध्यक्षों को बदला है। राहुल गांधी इन नए अध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। वे चुनाव की रणनीति पर बात करेंगे। यह देखना अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति क्या होगी?

Related Posts

भारत पर 25% टैरिफ को लेकर रूस ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया: दी चेतावनी!

1 अगस्त 2025: भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद और रूस से व्यापारिक रिश्ते जारी रखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेरिफ के अलावा पेनल्टी लगाने की भी चेतावनी…

Read more

झाबुआ कलेक्टर की कार को रेत माफिया के डंपर मारी टक्कर: बाल बाल बची झाबुआ कलेक्टर

29 जुलाई 2025: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को एक रेत माफिया के डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कलेक्टर बाल बाल बचीं ।करीब सुबह 10:00 बजे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!