40 सांसदों औऱ 7 डेलीगेशन की विदेश यात्रा… पाकिस्तान के झूठ का होगा पर्दाफाश…

khabar pradhan

संवाददाता

17 May 2025

अपडेटेड: 7:35 AM 0thGMT+0530

40 सांसदों औऱ 7 डेलीगेशन की विदेश यात्रा… पाकिस्तान के झूठ का होगा पर्दाफाश…

40 सांसदों औऱ 7 डेलीगेशन की विदेश यात्रा... पाकिस्तान के झूठ का होगा पर्दाफाश...

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब करने जा रही है भारत सरकार क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान ने जमकर फेंक नेरेटिव चलाया…. और इसी झूठे नेरेटिव की सच्चाई बताने के लिए भारत सरकार पर्दाफाश करेगी….इसके लिए मोदी सरकार ने 40 सासंदों का मल्टी पार्टी यानि 7 डेलिकेशन तैयार किया है…. एक कूटनीति के तहत सरकार ने देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों से बात करके ये निर्णय लिया…जिसमें हर दल के सांसद शामिल होंगे….. 40 सांसदों का डेलीगेशन अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई जाएगा। …मिडिल ईस्ट के देशों में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी सांसद समिक भट्टाचार्य भी शामिल होंगे. 40 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन और अमेरिका जाएगा. सरकार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तानी फेक नैरेटिव को उजागर करने के लिए कई देशों के सांसदों के संपर्क में है….अब हम आपको बताते हैं किस दल के किस नेता को इशके लिए चुना गया है…. सरकार ने कांग्रेस से शशि थरूर और मनीष तिवारी, बीजेपी से अनुराग ठाकुर, समिक भट्टाचार्य और डी पुरंदेश्वरी शिंदे वाली शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, शरद पवार वाली एनसीपी से सुप्रिया सुले, बीजेडी से सस्मित पात्रा और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी को इस डेलिगेशन के लिए चुना गया है…..इसके अलावा सरकार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और तृणमूल कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों को केंद्र सरकार ने इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने के लिए कहा है. इनको कई ग्रुप में बांटा जाएगा और. कांग्रेस ने एक बयान में पुष्टि की है कि उसे केंद्र सरकार से निमंत्रण मिला है कांग्रेस पार्टी हमेशा राष्ट्रीय हित का रुख अपनाती है इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा कांग्रेस होगी…खबर तो ये है कि 23 मई से 10 दिनों के दौरे पर भारत का डेलीगेशन कई देशों की यात्रा करेगा…. दरअसल भारत सरकार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर बड़े स्ट्राइक की तैयारी कर रही है….और ये कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर मंच से लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम में मध्यस्थता की थी, जिससे ऑपरेशन सिंदूर के बाद चार दिनों से चल रहा सैन्य गतिरोध खत्म हो गया, जिस पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं….ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने की तैयारी कर रही है…इसीलिए 40 सांसदों की टीम कई देशों के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरान डेलीगेशन ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और आतंकवाद पर दुनियाभर में चर्चा करेंगे। कश्मीर, आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखेगे। 40 सांसदों को 7 ग्रुप में बांटा जाएगा और ये ग्रुप अलग-अलग देशों में जाएंगे… अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक ये प्रोग्राम 10 दिन का होगा और 23 मई को इस डेलीगेशन के सदस्य विदेश जाएंगे। ये सांसद अमेरिका, ब्रिटेन, यूनाइडेट अरब अमीरात, साउथ अफ्रीका और जापान समेत कुछ अन्य देशों में जायेंगे…संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू कोऑर्डिनेशन का काम कर रहे हैं…. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शशि थरूर, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, संजय झा, सलमान खुर्शीद, अपराजिता सारंगी जैसे सांसद इस डेलीगेशन में शामिल हो सकते हैं… ..सांसदों के इन 7 डेलीगेशन का नेतृत्व कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद, जदयू के संजय कुमार झा, भाजपा के बैजयंत पांडा, डीएमके के कानीमोझी करुणानिधि, एनसीपी की सुप्रिया सुले और शिवसेना के एकनाथ शिंदे करेंगे। फिलहाल सीजफायर पर सहमति बनी हुई है…लेकिन भारत सरकार बार बार यही कह रही है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है….इस बार पाकिस्तान ने यदि ऐसी हिमाकत की तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा….पीएम मोदी ने अपने इरादे पहले ही जता दिये थे ये कहकर कि हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा…..तो अब आतंकवाद पर बड़े स्ट्राइक की तैयारी कर रही है बारत सरकार …पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करके…..40 सांसदों के 7 डेलीगेशन का कितना असर होगा ताकि दुनिया को पाकिस्तान के काले कारनामों को कच्चा चिट्ठा मालूम पड़ सके….

टिप्पणियां (0)