5 महीने की मासूम की ज़िंदा जलकर दर्दनाक मौत

khabar pradhan

संवाददाता

23 March 2025

अपडेटेड: 9:22 AM 0rdGMT+0530

पूरे इलाके में शोक की लहर

राजस्थान के पाली में एक झोपड़ी में भीषण आग लगने से 5 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसके 5 साल के बड़े भाई ने भागकर जान बचाई। बच्चा अपने माता-पिता के खेत पर काम करने के दौरान सो रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के पाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां झोपड़ी में भीषण आग लगने से 5 माह के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय मृतक का 5 साल के बड़ा भाई भी झोपड़ी में मौजूद था, लेकिन आग लगते ही वह बाहर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना पाली जिले के बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पिंटाराम गरासिया और उनकी पत्नी खेत में काम करने गए हुए थे। उन्होंने अपने 5 माह के बच्चे और 5 वर्षीय के बेटे रूद्राक्ष को झोपड़ी में सुला दिया था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में अचानक आग लग गई।

आग की लपटें उठती देख 5 वर्षीय का रूद्राक्ष जाग गया और घबराकर झोपड़ी से बाहर भाग गया। हालांकि, चारपाई पर सो रहा 5 महीने का मासूम आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार सदमे में है। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियां (0)