5 वीं और 8वीं MP बोर्ड की कल से शुरू हो रही है परीक्षाएं:

khabar pradhan

संवाददाता

19 February 2026

अपडेटेड: 5:33 PM 0thGMT+0530

5 वीं और 8वीं MP बोर्ड की कल से शुरू हो रही है परीक्षाएं:

मध्य प्रदेश बोर्ड की पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है।‌ यह परीक्षाएं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कराई जा रही है । शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली है । इस परीक्षा में करीब 24.90 लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं । इसके लिए पूरे प्रदेश में  12 हजार 920 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा का समय:
परीक्षा का समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक रखा गया है और इसे सुबह की ही शिफ्ट में रखा गया है।‌ छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।
सभी छात्रों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है ।‌इसके साथ ही सुरक्षा और अनुशासन के अलावा बच्चों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा केंद्र ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए एक विशेष आईटी पोर्टल तैयार किया है ।‌जिसमे भाषा के चयन को लेकर कुछ विशेष नियम लागू किए गए हैं।

पांचवी कक्षा का टाइम टेबल :

20 फरवरी 2026 –शुक्रवार –हिंदी/ अंग्रेजी /उर्दू /मराठी/ प्रथम भाषा
21 फरवरी 2026 –शनिवार –गणित/ संगीत -दृष्टिबाधितों के लिए
23 फरवरी 2026- सोमवार -द्वितीय भाषा -अंग्रेजी/ हिंदी
25 फरवरी 2026- बुधवार -पर्यावरण अध्ययन -EVS
26 फरवरी 2026 -गुरुवार-अतिरिक्त भाषा /संस्कृत /उर्दू/ पंजाबी आदि

आठवीं कक्षा का टाइम टेबल :

20 फरवरी 2026- शुक्रवार-प्रथम भाषा -हिंदी /अंग्रेजी /उर्दू /मराठी
21 फरवरी 2026- शनिवार- द्वितीय भाषा -अंग्रेजी/ हिंदी
23 फरवरी 2026- सोमवार -तृतीय भाषा -संस्कृत /पंजाबी/ उर्दू /मराठी
25 फरवरी 2026- बुधवार- गणित- mathematics
26 फरवरी 2026 -गुरुवार -सामाजिक विज्ञान- social science
28 फरवरी 2026 – शनिवार -विज्ञान- science

टिप्पणियां (0)