5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2025

अपडेटेड: 12:11 PM 0thGMT+0530

यूपी में 56,000 करोड़ रुपये बने रद्दी (4)

दोषी को कोर्ट ने ट्रिपल फांसी की सुनाई सजा

भोपाल में 5 वर्ष की बच्ची से रेप और हत्या के दोषी अतुल निहाले को कोर्ट ने तिहरी फांसी की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसकी मां बसंती और बहन चंचल को भी 2-2 साल की सजा मिली। नए बीएनएस कानून के तहत इस मामले में यह पहला मामला है जब किसी को 3 अलग-अलग धाराओं में फांसी की सजा सुनाई गई।
5 वर्ष की बच्ची से रेप के मामले में दोषी अतुल निहार को ट्रिपल फांस की सजा हुई है। वही यह फैसला नए भारतीय न्याय संहिता कानून के तहत मध्य प्रदेश में पहली बार हुआ है। यह मामला 24 सितंबर 2024 को भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में हुआ था। अदालत ने 18 मार्च 2025 को अपना फैसला सुनाया।
स्पेशल जस्टिस कुमुदिनी पटेल ने कहा कि यह मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को ऐसा समाज नहीं दे सकते हैं, जहां वे सुरक्षित महसूस करें, तो सभ्य समाज की कल्पना करना मुश्किल है। जज ने यह भी कहा कि अगर मृत्युदंड से भी कोई बड़ी सजा होती तो अभियुक्त उसका पात्र होता।

इसके अलावा, उसे दो धाराओं में उम्रकैद और दो धाराओं में 7-7 साल की सजा भी मिली है। कोर्ट ने कहा कि अतुल ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार किए और विरोध करने पर उसके शरीर के अन्य अंगों पर भी चाकू मारे। कोर्ट ने यह भी कहा कि अतुल ने सुनियोजित तरीके से शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया।
इसी वजह से अदालत ने कहा कि अतुल एक क्रूर, निर्मम और पाशविक व्यक्ति है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि यह मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में आता है और उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए।
इस मामले में कुल 22 गवाहों की गवाही हुई। वही आरोपी अतुल निहाले ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के घर से बच्ची के खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद हुए। डीएनए टेस्ट में भी आरोपी का दोष साबित हुआ।

गौरतलब है कि 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजे पांच वर्ष की मासूम अपनी दादी के साथ बड़े पापा के फ्लैट पर थी। वही दादी ने उसे दोपहर में स्कूल की किताबें लाने भेजा। जब काफी देर बाद भी पोती नहीं लौटी तो दादी नीचे वाले फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट पर ताला लगा था। दादी ने आसपास उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बच्ची के गायब होने की खबर मल्टी में रहने वालों को मिली, तो उन्होंने भी टीम बनाकर उसकी तलाश की। बच्ची के गायब होने की सूचना पर माता-पिता भी घर लौट आए थे। जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो लोगों के साथ पिता शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे और बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस जैसे ही फ्लैट में दाखिल हुई, चंचल ने पुलिस को मरा चूहा दिखा कर गुमराह करने की कोशिश की। वही चूहा फेंकने के बाद भी जब बदबू नहीं गई, तो पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने पूरे फ्लैट की तलाशी ली। बदबू बाथरूम के ऊपर रखी एक प्लास्टिक की टंकी से आ रही थी। पुलिस ने टंकी को नीचे उतारा तो हैरान रह गई। टंकी में मासूम की लाश पड़ी थी। ऊपर से कपड़े और जूते-चप्पल डाल दिए थे। पुलिस ने टंकी सहित मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स पहुंचाया।

इस दौरान पुलिस ने मल्टी के सभी फ्लैट के दरवाजे बाहर से बंद करा दिए। पुलिस ने पहले चंचल इसके बाद उसकी मां बसंती और फिर मुख्य आरोपी अतुल निहाले को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियां (0)