27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों का कराया दाखिला : धर्मांतरण का आरोप

khabar pradhan

संवाददाता

2 October 2025

अपडेटेड: 1:11 PM 0ndGMT+0530

27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों का कराया दाखिला : धर्मांतरण का आरोप

2 अक्टूबर 2025 : मदरसों में हिंदू छात्रों को कुरान और हदीस पढ़ाने का मामला

मध्य प्रदेश के कई मदरसों में हिंदू छात्रों को कुरान और हदीस पढ़ाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।
इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में बिना अनुमति के कई मदरसों में हिंदू छात्रों को कुरान और हदीस पढ़ाया जा रहा है।

शिकायत में करीब 27 मदरसों में 556 हिंदू बच्चों का एडमिशन कराया गया है । यह माना जा रहा है कि इन बच्चों को कुरान पढ़ाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
और धर्मांतरण की तैयारी की जा रही है।
शिकायत में यह भी लिखा है कि यह काम एक गिरोह के द्वारा संचालित किया जा रहा है।

मदरसों के खिलाफ की गई शिकायत:

हिंदू बच्चों को मदरसों में दाखिला करने के खिलाफ जो शिकायत की गई है ,उसमें कई जिलों के मदरसें शामिल है । इनमें से मुरैना, इस्लामपुरा, जौरा, पोरसा, अंबाह, कैलारस और संबलगढ़ समेत कई मदरसों का जिक्र इस शिकायत में किया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि बिना अनुमति हिंदू बच्चों को इन मदरसों में कुरान और हदीस पढ़ाया जा रहा है। और यह आशंका जताई गई है कि इस योजना में कई अवैध विदेशी फंडिंग और राष्ट्र विरोधी तत्व शामिल हो सकते हैं।


क्या मध्यप्रदेश सरकार अनजान है:
कांग्रेस का कहना है कि यदि मदरसे में हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं तो मध्य प्रदेश सरकार क्या कर रही है। सरकार इस तरह के कानून तो बनाती है जिसमें लव जिहाद धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाती है ,लेकिन काम कुछ नहीं होता।

मध्य प्रदेश सरकार करेगी कठोर कार्रवाई;
इस शिकायत के आधार पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि मानवाधिकार आयोग के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग इस मामले में कठोर कार्रवाईकरेगी।
क्योंकि बिना अनुमति दूसरे धर्म का ज्ञान देना न्याय के खिलाफ है। जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर इस मामले में निर्देशित किए जाएंगे। उन्हें निर्देश दिया जाएगा कि ऐसे मदरसों को चिन्हित किया जाए और उनमें ताले लगाया जाए । किसी भी दूसरे धर्म के बच्चों को इस्लाम की पढ़ाई कराना ,कुरान हदीस सिखाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)