6 राउंड की काउंसलिंग के बाद भी BAMS-BHMS की 1043 सीटें खाली:
संवाददाता
21 January 2026
अपडेटेड: 4:34 PM 0stGMT+0530
मध्य प्रदेश के आयुष शिक्षा के दो कोर्स बीएएमएस और बीएचएमएस
के लिए छात्र-छात्राएं नहीं मिल रहे हैं ऐसे में कट ऑफ काम करने की मांग तेज हो गई है 6 दौर की काउंसलिंग के बाद भी दोनों पाठ्यक्रमों की 1043 सीटें खाली होने पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन ने आयुष मंत्रालय और एनसीआईएसएस से नीट यूजी में 10 परसेंटाइल की कटौती करने की मांग की है। संगठन ने मंत्रालय और एनसीआईएसएसको पत्र लिखकर इन खाली सीटों के बारे में बताया है।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पांडे ने कहा है कि 6 राउंड की काउंसलिंग के बाद भी इतनी सिम खाली हैं एलोपैथिक नीत पीजी 2025 26 में एससी एसटी एक्ट के लिए कट ऑफ घटकर शून्य परसेंटाइल कर दिया गया है ।इसके बावजूद आयुष यूजी में अनारक्षित वर्ग के लिए 50 और आरक्षित वर्ग के लिए 40 परसेंटाइल आवश्यक है।देश भर में आयुष की करीब 6000 सीटें खाली हैं। यदि नियमों में ढील नहीं दी गई तो शैक्षणिक सत्र और आयुष शिक्षा दोनों को नुकसान हो सकता है।