6 हत्याओं को अंजाम दे, आरोपी पहुंचा पुलिस स्टेशन

khabar pradhan

संवाददाता

25 February 2025

अपडेटेड: 6:46 AM 0thGMT+0530

6 हत्याओं को अंजाम दे, आरोपी पहुंचा पुलिस स्टेशन

भाई, गर्लफ्रेंड, मां समेत 6 लोगों को मारने की रची साजिश, फिर खुद खा लिया जहर

केरल। तिरुवनंतपुरम में एक 23 साल के युवक ने छह लोगों की हत्या करने का दावा किया। पुलिस ने पांच मौतों की पुष्टि की जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक 23 वर्षीय युवक अफान ने पुलिस थाने में जाकर कहा कि उसने पांच लोगों की हत्या कर दी है। जिसमें उसकी मां, भाई, गर्लफ्रेंड, दादी, चाचा और चाची शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने पांच मौतों की पुष्टि कर दी है तथा उसकी मां गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
आरोपी ने बताया कि उसने इन हत्याओं को बीते सोमवार (24 फरवरी) शाम को कुछ घंटों के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने अपने अपराध को कबूल किया। पुलिस की ओर से पुष्टि किए गए मृतकों में 13 वर्षीय छोटा भाई (अहसान), दादी (सलमा बीबी), चाचा (लतीफ), चाची (शाहिहा) और गर्लफ्रेंड (फरशाना) शामिल हैं।
आरोपी की मां इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। सरेंडर के दौरान अफान(आरोपी) ने ये भी बताया कि उसने भी जहर खा लिया है जिसकी सूचना के बाद उसे भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब डॉक्टरों तथा पुलिस की टीम उसकी और उसकी मां की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हत्या की वजह को ढूंढने में जुटी पुलिस:
पुलिस अभी तक इस सामूहिक हत्याकांड की असली वजह का पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने इन हत्याओं को किस वजह से अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की विस्तार से जांच शुरू कर दी है और सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। ये घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला चुकी है

टिप्पणियां (0)