80 वर्षीय बुजुर्ग से 1.26 करोड़ रु. ठगे: 300% रिटर्न का झांसा देकर किया ठगी:

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2026

अपडेटेड: 4:44 PM 0thGMT+0530

27 March 2026:

मध्य प्रदेश: मंदसौर

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए  फर्जी कंपनी में कराया निवेश:

नगर के 80 साल के बुजुर्ग से सवा करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैन कॉलोनी स्थित उषा विहार वल्लभनगर निवासी व्यवसायी वीरेंद्रकुमार जैन के साथ ये जालसाजी हुई। उनके मोबाइल नंबर को अज्ञात लोगों ने एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद चैट तो कभी वॉट्सएप कॉलिंग के जरिए एडमिन ने खुद को विदेशी कंपनी टोटेम डॉट इन से जुड़ा होना बताया।

जैन को 200 से 300 फीसदी मुनाफे का लालच दिया। जैन को विश्वास में लेने को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (यूएसए), वर्जीनिया के कोड वाले नंबरों से वॉट्सएप कॉल तक किए और बातचीत आगे बढ़ती गई। 15 जनवरी 2026 से 4 फरवरी के दौरान आरोपियों के बताए 7 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 26 लाख रुपए ट्रांजेक्शन भी कर डाले। इसके बाद जैन ने कुछ रिटर्न लेने का सोचा तब से आरोपियों के नंबर बंद हैं। जैन ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने जाकर घटनाक्रम बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सिटी कोतवाली टीआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने बताया जैन की रिपोर्ट पर आरोपियों मोहन पाटिल, रवि (खुद को टोटेम डॉट इन का कर्मचारी बताने वाले) के खिलाफ 318 (4) बीएनएस 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों ने वॉट्सएप ग्रुप वेल्थ अलायंस ट्रेनिंग टीम ए-12 बनाया था।

टिप्पणियां (0)