संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर कसा कानून का शिकंजा:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 4:18 PM 0ndGMT+0530

संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर कसा कानून का शिकंजा:



संभल हिंसा के मास्टरमाइंड का दुबई-पाक  से कनेक्शन:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज बड़ी कार्रवाई होने जा रही है।

हालिया हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर प्रशासन ने अब सख्त शिकंजा कसना शुरू कर दिया है… आज शारिक साठा के घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संभल के दीपा सराय इलाके में स्थित उसके मकान को लेकर अदालत ने स्थाई कुर्की वारंट जारी कर दिया है।

कौन है शारिक साठा:
शारिक साठा कोई छोटा नाम नहीं है। उसके खिलाफ कुल 69 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, हथियारों की तस्करी और हालिया संभल हिंसा से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं। फिलहाल शारिक साठा विदेश, खासतौर पर दुबई से सक्रिय बताया जा रहा है और भारत की जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

संभल हिस्सा में साजिश रचने वालों में प्रमुख चेहरा है शारिक साठा:

अब जरा आपको संभल हिंसा का पूरा बैकग्राउंड बताते हैं… 24 नवंबर 2024 को संभल में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब स्थानीय अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के आसपास सर्वे किया जा रहा था।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। इलाके में पत्थरबाजी, आगजनी और गोलीबारी तक की घटनाएं सामने आईं, जिसमें कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हो गए।  जांच में पुलिस और एसआईटी ने खुलासा किया कि यह हिंसा अचानक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक संगठित साजिश थी।  जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस साजिश का मुख्य सूत्रधार शारिक साठा था, जिसने हथियारों की सप्लाई, भीड़ को भड़काने और अपने स्थानीय नेटवर्क के जरिए हिंसा को अंजाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया गया है और अब इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए उसे विदेश से पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। . साथ ही उसके और उसके गैंग की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी जारी है…

स्पष्ट है कि संभल हिंसा के आरोपियों पर अब प्रशासन पूरी ताकत से कार्रवाई के मूड में है…

टिप्पणियां (0)