भोपाल में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई:

khabar pradhan

संवाददाता

25 January 2026

अपडेटेड: 7:56 PM 0thGMT+0530

भोपाल में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई:




जांच कमेटी ने नगर निगम के आठ कर्मचारियों को किया सस्पेंड:

भोपाल में गोमांस मामले में बड़ी कार्रवाई में नगर निगम के 8 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और 3 कर्मियों को नोटिस थमाए गए हैं। स्लॉटर हाउस में तैनात वसीम खान, सलीम खान, राजा खान, शेख यूसुफ, वहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद और अब्दुल रहमान को सस्पेंड कर दिया गया हैं। वहीं, युसूफ खान, अब्दुल हकीम और मोहम्मद रफीक को नोटिस थमाए गए हैं।

विवाद के बाद अब जांच कमेटी ने स्लॉटर हाउस की फाइलें जब्त की हैं और इन फाइलों में अब पिछले 10 साल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम के प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद से पूछताछ की जा रही है।  17 दिसंबर की रात पुलिस हेडक्वार्टर के सामने 26 टन गोमांस पकड़े जाने के बाद से लगातार नगर निगम निशाने पर है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला है यहां से गोमांस अरब देशों में सप्लाई किया जाता था, जबकि हड्डियां चीन भेजी जाती थीं। स्लॉटर हाउस का संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा जो  मुख्य आरोपी है। उससे 16 घंटे की अब तक पूछताछ की गई है। जिसमें उसने खुद स्वीकार किया है।‌ इसके अलावा बिहार, बेंगलुरु, हैदराबाद और महाराष्ट्र में भी असलम का कारोबार फैला हुआ है। पूछताछ में असलम बार बार पुलिस को गुमराह कर रहा है । असलम ने पुलिस को बताया कि माल की सिर्फ पैकिंग स्लॉटर हाउस में हुई थी, लेकिन माल आगरा की एक प्रतिष्ठित एग्रो फूड कंपनी का था।‌ इस पूरे मामले में जानवरों का चेकअप करने वाले डॉक्टर बेनी प्रसाद गौर की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस को ट्रक ड्राइवर शोएब से भी अहम सबूत हाथ लगे हैं.. शोएब ने माना है कि उसे प्रति ट्रिप 10 से 15 हजार रुपए मिलते थे।‌ पुलिस ने असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब को प्रोडक्शन वारंट पर 25 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है।। पुलिस ने शुक्रवार, 23 जनवरी को नगर निगम के स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए।  इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं।

पूरे मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने इसे हत्या जैसा गंभीर अपराध माना है।  दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोरतम दंड दिया जाएगा तो अब राजधानी भोपाल में लम्बे समय से गोमांस के कारोबार को लेकर शासन प्रशासन अब जाकर सतर्क हुआ है औऱ इसकी जांच कराई जा रही है…

टिप्पणियां (0)