मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर दिया चौंकाने वाला दावा:

khabar pradhan

संवाददाता

28 January 2026

अपडेटेड: 5:02 PM 0thGMT+0530

मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर दिया चौंकाने वाला दावा:

अरिजीत सिंह अब नहीं गाएंगे फिल्मों में गाना:
मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने करियर को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया है। अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “हेलो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल। मुझे इतना सारा प्यार देने और मुझे सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि एक सिंगर के तौर पर अब मैं कोई नया असाइनमेंट नहीं ले रहा हूं। मैं इसे यहीं छोड़ रहा हूं। यह एक बहुत ही शानदार सफर था।”

उन्होंने यह लिखा कि मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा । इसे यहीं  समाप्त करना चाहता हूं।

अरिजीत सिंह का यह संदेश सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। उनके प्रशंसक इस पोस्ट को देखकर हैरान रह गए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे भावनात्मक विदाई मान रहे हैं, तो कई फैंस इसे लेकर असमंजस में हैं कि क्या यह वाकई उनके गायन करियर का अंत है।

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह को वर्तमान दौर का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा प्लेबैक सिंगर माना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट और यादगार गाने दिए हैं, जो आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं।

फिलहाल अरिजीत सिंह की इस घोषणा को लेकर न तो किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि हुई है और न ही उनके मैनेजमेंट की ओर से कोई स्पष्टीकरण आया है, लेकिन उनके इस पोस्ट ने संगीत जगत और फैंस के बीच चर्चा जरूर तेज कर दी है।


अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पैदा हुए हैं । उनके पिता कक्कड़ सिंह सिख थे, वहीं उनकी माता का नाम अदिति सिंह था । उन्होंने श्रीपत सिंह कॉलेज से पढ़ाई की और फिर 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया।

अरिजीत सिंह ने कुल 500 से अधिक गाने गए हैं । जिनमें 300 से ज्यादा गाने बॉलीवुड के रीमिक्स सहित गीत है । 45 गैर हिंदी गीत, 120 से ज्यादा बंगाली गीत शामिल है। उन्होंने हिंदी बंगाली के साथ-साथ मराठी भाषा में भी  कई गीत गाए हैं।
बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग के रूप में उनका सफर साल 2011 से शुरू होता है और उन्होंने फिल्म मर्डर 2 के लिए गाना गया था।’ फिर मोहब्बत करने चला हूं ‘आज भी बेहद चर्चित और लोकप्रिय गीत है।

अरिजीत सिंह अपने भावपूर्ण संगीत और गायन के लिए जाने जाते हैं।  संगीत प्रेमी उनकी आवाज सुनकर मंत्र मुग्ध हो जाते हैं । उनकी आवाज सुनकर घर जैसा सुकून मिलता है।  उनकी आवाज मधुर जादुई  आवाज है। उनके सुकून भरे गाने हमेशा आत्मा को छूते हैं और बहुत ही सुकून का एहसास कराते हैं । उनकी आवाज का जादू हर किसी को प्यार में पागल कर देता है और टूटे हुए दिल को गहरे दर्द का एहसास कराता है।

उनके बेहद ही प्यारे गानों में शुमार है–
तुम ही हो ,गेरुआ ,हमदर्द -फिल्म एक विलन का गाना ,रईस का गाना जालिमा ,मुस्कुराने की वजह तुम हो, कभी जो बादल बरसे ,मन मस्त मगन, समझावांन।
आशिकी फिल्म का गीत तुम ही हो ,ए दिल है मुश्किल ,केसरिया जैसे गानों ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
अरिजीत सिंह के गानों की यदि बात करें तो लिस्ट बहुत लंबी है और कुछ गाने तो ऐसे हैं जो हमेशा लोगों के दिल में बसे रहेंगे और लोग हमेशा उसे गुनगुनाते रहेंगे।

अभी हाल ही में  बॉर्डर 2 रिलीज हुई है । उसका गीत ‘घर कब आओगे’  अरिजीत सिंह ने हीं गाया है । जो इस समय हर किसी की जुबान पर है और लोग इसे गुनगुना रहे हैं।

अगले माह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज हो रही है।  इसका गीत ‘हम तो तेरे ही थे’ को भी अरिजीत सिंह ने ही अपनी आवाज दी है।

आज भी अरिजीत सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन है उनकी आवाज सुनने को सभी बेकरार है। उनके रिटायरमेंट की बात सुनकर सभी हैरान है।

टिप्पणियां (0)