एम्स की लिफ्ट में महिला से मंगलसूत्र झपटने वाला हुआ गिरफ्तार:
संवाददाता
29 January 2026
अपडेटेड: 1:40 PM 0thGMT+0530
भोपाल एम्स में 25 जनवरी को दोपहर एक महिला अटेंडर का मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपी 48 घंटे के अंदर ही पकड़ा गया।
आरोपी 25 वर्षीय सुनील मीणा है, और नर्सिंग का थर्ड ईयर का छात्र है।
वारदात के बाद वह ऑटो से घर गया और मंगलसूत्र मंडीदीप के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। पूछताछ में पता चला कि वह गर्लफ्रेंड का खर्चा उठाने और महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने यह वारदात की। उसने अपने दोस्तों से बहुत उधार ले रखा था और उधारी चुकाने के लिए उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था । इसलिए उसने इस तरह की वारदात की।
25 जनवरी को महज 54 घंटे में हुई थी वारदात:
25 जनवरी की दोपहर 2:30 बजे एम्स की एक अटेंडर वर्षा सोनी एम्स के ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट का इंतजार कर रही थी । तभी आरोपी सुनील मीणा मुंह पर मास्क लगाकर लिफ्ट के अंदर दाखिल हुआ। लिफ्ट के फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचने पर जैसे ही गेट खुला वैसे ही लुटेरे ने उसके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया था। यह पूरी वारदात महज 54 सेकंड में हो गई।
मंगलसूत्र झपटने के बाद वह तुरंत वहां से फरार हो गया।
मंगलसूत्र 20 हजार में बेचा:
वारदात करने के बाद सुनील ने 20 हजार में मंडीदीप निवासी पुष्पराज सोनी को मंगलसूत्र बेच दिया।
वह सेठ फूलचंद नगर में रहते हैं, पुलिस ने उन्हें भी नोटिस दे दिया है।
पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार:
बागसेवनिया टीआई अमित सोनी के मुताबिक वारदात के बाद एम्स परिसर और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले गए । यहां सीसीटीवी कैमरे कम है, इसके बाद भी एम्स से लेकर हर रास्ते के करीब 45 कैमरे खंगाले गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया। कैमरे की पड़ताल में आरोपी की कद घाटी से मिलते जुलते हुलिया की ट्रेल बनाकर पीछा किया गया । उसका आखिरी फुटेज कटारा हिल्स स्थित लहारपुर में मिला।
आखिरी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
कौन है आरोपी:
सुनील मीणा मूलतः राजस्थान का रहने वाला है और यहां एक प्राइवेट कॉलेज में नर्सिंग का थर्ड ईयर का छात्र है। पढ़ाई के साथ वह पार्ट टाइम नौकरी भी करता है।
पुलिस की पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह वारदात की नीयत से ही एम्स पहुंचा था । यहां उसने ऐसी लिफ्ट चुनी थी जहां लोग कम रहते हैं। यहां अटेंडर को देखा और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। इस वारदात के बाद वह एम्स से बाहर निकला और बाइक सवार से लिफ्ट ली । आगे जाकर उसने ऑटो किया और कुछ दूर जाकर उसने दूसरा ऑटो किया और अपने घर लहारपुर पहुंच गया।
पुलिस सीसीटीवी की चेन बनाकर उस तक पहुंच गई। और आरोपी सुनील मीणा को 45 कैमरों की मदद से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।