इंस्टाग्राम रील में बनाने से रोका तो पत्नी ने पति का घोंटा गला: मौत

khabar pradhan

संवाददाता

30 January 2026

अपडेटेड: 1:58 PM 0thGMT+0530

इंस्टाग्राम रील में बनाने से रोका तो पत्नी ने पति का घोंटा गला: मौत

सोशल मीडिया का जुनून दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है यहां तक की रील बनाने की सनक में लोग कातिल बनते जा रहे हैं।
झाबुआ के थांदला क्षेत्र में सोशल मीडिया के जुनून ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल इंस्टाग्राम रील बनाने से रोकने पर पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर कर हत्या कर दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पत्नी ने यूट्यूब पर गला दबाने का तरीका भी सीखा और फिर इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने वारदात की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया पत्नी नाबालिग बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक कैलाश जिसकी उम्र 25 वर्ष थी और  उसके पिता रायचंद्र माल ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था । पति को पत्नी के चरित्र पर शंका होती थी । घटना वाले दिन एक शादी समारोह में नाचने और रील बनाने को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति की हत्या करने का मन बना लिया ‌ बुधवार 28 जनवरी को सूचना मिली कि कैलाश का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में पड़ा है । सूचना के आधार पर थांदला एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत गला दबाने से हुई है । इसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर दिया गया । संदेह के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।  जहां उसने अपना जुर्म  कबूल  कर लिया।

जांच में सामने आया है कि पत्नी ने पति को मारने के लिए यूट्यूब में सर्च किया। जहां उसने गला घोंटने के तरीके सीखे।  रात में जब कैलाश गहरी नींद में सोया था, तब पत्नी ने घर में रखी पगड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर उसका गला दबा दिया।  और हत्या के बाद पूरी रात शव के पास ही बैठी रही। जिससे लोग उसे पर शक ना कर सके।

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है और महज 24 घंटे के अंदर ही वारदात का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1)के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

टिप्पणियां (0)