साध्वी प्रेम बाईसा को एक से अधिक इंजेक्शन दिए थे, अब एसआईटी करेगी जांच:
संवाददाता
1 February 2026
अपडेटेड: 11:09 AM 0stGMT+0530
बकथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत मिस्ट्री बनी हुई है। अब जांच के लिए 11 सदस्यों की एसआईटी का गठन किया गया है। छवि शर्मा एसीपी ने बताया कि पूछताछ में कंपाउंडर देवी सिंह ने स्वीकार किया है कि साध्वी को एक से अधिक इंजेक्शन दिए थे।
हालांकि, इन इंजेक्शनों की प्रकृति, दवाओं के नाम और उनकी मात्रा को लेकर जांच अभी जारी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में अभी समय लग सकता है। जरूरत पड़ने पर साध्वी के पिता से भी पूछताछ की जाएगी। कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित से पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनकी डिग्री सही है या नहीं। देवी सिंह से यह भी पूछा गया है कि उन्होंने कौन सी दवाएं दीं, कितनी मात्रा में दीं। उनके मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी जांच में शामिल किए गए हैं।
साध्वी प्रेम बाईसा राजस्थान की एक कथावाचक है उनकी मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनके साथ क्या हुआ था।