मंदसौर में नकली घी बनाने का रैकेट पकड़ाया:

khabar pradhan

संवाददाता

2 February 2026

अपडेटेड: 3:25 PM 0ndGMT+0530

मंदसौर में नकली घी बनाने का रैकेट पकड़ाया:

मंदसौर शहर के सीतामऊ फाटक क्षेत्र के पास एक किराए के मकान में नकली घी तैयार करने का मामला मिला है। यहां भट्टी पर केमिकल से मिलावटी घी तैयार करने का एक रैकेट पकड़ा गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि एक किराए के घर में कुछ मिलावटी सामान तैयार किया जा रहा है।
पुलिस ने मौके से करीब 150 किलो मिलावटी घी का स्टॉक जप्त किया है।

कैसे बनाते थे मिलावटी घी:

मिलावटी घी बनाने के लिए आरोपी डालडा घी और सोयाबीन तेल को एक साथ गर्म करके उसमें देसी घी जैसी खुशबू देने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते थे।
पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस देर रात सीएसपी जितेंद्र भास्कर ,सिटी कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ पुलिस टीम के साथ सीतामऊ फाटक ब्रिज के पास स्थित अशोक सिंधी के मकान में पहुंचे । यहां से आठ डिब्बे ,केतली, कैन और मिलावट में उपयोग की जाने वाली सामग्री मिली।
पुलिस ने गुजरात के गांव पर बारवाल निवासी संजय और गोपाल पिता अशोक बाकोलिया को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह ₹2100 में 15 किलो की डालडा घी की कान लाकर उसमें सोयाबीन तेल और केमिकल मिलाते थे ।
इस तरह से यह मिलावटी घी 140 रुपए  किलो के हिसाब से  बनकर तैयार हो जाता था।
और इसे 400 रुपए किलो में गांव की दुकानों में सप्लाई किया जाता था।  मकान मालिक प्रकाश सिंधी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।  खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की मौजूदगी में पंचनामा बनाकर सभी सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं।‌यह कार्रवाई देर रात तक चली और सुबह 4:30 बजे केस दर्ज किया गया।
पुलिस में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कई केस दर्ज किए हैं।


नकली जी की पहचान कैसे करें:

*घी में तीन से चार बूंद आयोडीन की मिलायें। यदि घी का रंग नीला हो जाए तो घी नकली है । इसमें आलू या स्टार्च की मिलावट की गई है।
*एक चम्मच घी में थोड़ी सी चीनी और थोड़ा सा हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालकर मिक्स करें यदि नकली नकली घी हुआ तो रंग लाल हो जाएगा।
*एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालें यदि घी पानी में तैरने लगे तो वह शुद्ध है ।यदि घी नीचे बैठ जाए तो वह नकली और मिलावटी घी है।
*गर्मियों में भी शुद्ध घी पूरी तरह जमा हुआ नहीं होता।

टिप्पणियां (0)