टी-20 विश्व कप का विवाद:पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान की टीम को भारत के साथ खेलने से रोका:आईसीसी ने दी चेतावनी:

khabar pradhan

संवाददाता

4 February 2026

अपडेटेड: 1:42 PM 0thGMT+0530

टी-20 विश्व कप का विवाद:पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान की टीम को भारत के साथ खेलने से रोका:आईसीसी ने दी चेतावनी:

15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है मैच:
पाकिस्तान के साथ टी- 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होना है।  जिसमें पाकिस्तान ने भारत के साथ नहीं खेलने क्या निर्णय लिया है।  जिससे आईसीसी पाकिस्तान पर भड़क गया है।
पाकिस्तान सरकार ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट किया । जिसमें कहा गया कि उनकी टीम 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी- 20 विश्व कप में भाग लेगी । लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय टीम के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी ।

आईसीसी ने मामले को माना गंभीर- दी चेतावनी:

सबसे हैरानी की बात यह है कि इस बारे में आईसीसी को अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोई सूचना नहीं दी है । दूसरी तरफ आईसीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विज्ञप्ति जारी की है  । इसमें आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नसीहत देते हुए कहा कि मान जाओ नहीं तो भविष्य में गंभीर परिणाम भगत नहीं पड़ेंगे ।


एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी इस मामले का समाधान निकालने के लिए पीसीबी के अधिकारियों से बात करेगी।  लेकिन इसके बावजूद यदि पाकिस्तान भारत के साथ नहीं खेलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है ।

भारतीय टीम तय समय पर जाएगी कोलंबो:
भारतीय टीम के समय पर कोलंबो जाएगी ,पाकिस्तान सरकार ने भले ही भारतीय टीम के साथ होने वाले मैच का बायकाॅट किया है । लेकिन भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करेगी।  इसके अनुसार टीम इंडिया 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए तय समय पर श्रीलंका की यात्रा करेगी। भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास और प्रेस वार्ता भी करेगी।  टीम इंडिया समय के अनुसार स्टेडियम भी पहुंचेगी और मैच रेफरी द्वारा मैच रद्द करने का इंतजार करेगी ।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि वह आईसीसी द्वारा जारी किए गए बयान के साथ हैं । उन्होंने कहा कि आईसीसी के साथ बात करने के बाद बीसीसीआई कोई बयान देगा।

इससे चयनात्मक खेल की पवित्रता और भावना होगी कमजोर :

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा कि पीसीबी का चयन और भागीदारी प्रतियोगिता की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है । इस स्थिति को टूर्नामेंट के मूल आधार के साथ सामंजस्य से बैठना मुश्किल है।  जहां सभी योग्य टीमों से समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद की जाती है । आईसीसी टूर्नामेंट के पहले सभी सदस्य बोर्ड एग्रीमेंट पर साइन करते हैं।  और बिना किसी कारण मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है।

आईसीसी करेगी कानूनी कार्रवाई:
उसके खिलाफ आईसीसी कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है । आईसीसी पीसीबी को अपनी कमाई में से सालाना करीब 300 करोड रुपए देता है । भारत पाकिस्तान मैच नहीं होने पर आईसीसी को घाटा होगा।  आईसीसी पाकिस्तान को दिए जाने वाले  पैसे में कटौती कर सकता है।क्ष आईसीसी के सदस्य बोर्ड को भी घाटा होगा ।श्रवह अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से रोक सकते हैं।क्ष एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने जब बांग्लादेश को टी-20 विश्व कप से बाहर करने का फैसला किया था ,. उसे तभी अंदाजा हो गया था कि पाकिस्तान आगे कोई ना कोई बड़ा जरूर डालेगा।

इसे लेकर आईसीसी अध्यक्ष जैसा अन्य सदस्यों ने पहले ही तैयारी कर ली थी। रिपोर्ट की माने तो आईसीसी पहले पाकिस्तान को मनाने की कोशिश करेगा ।यदि पाकिस्तान फिर भी भारत के साथ खेलने को तैयार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान के सामने सुरक्षा नहीं है मुद्दा:

आईसीसी सूत्रों के मुताबिक भारत के साथ नहीं खेलने का फैसला पूरी तरह राजनीतिक है । पाकिस्तान के सामने सुरक्षा को लेकर कोई मुद्दा नहीं है।श्र क्योंकि वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा ऐसे में उसके पास भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बाय कोर्ट करने का कोई पुख्ता जवाब नहीं है कि

पाकिस्तान के टी- 20 टीम के कप्तान सलमान आगा का फैसला:

पाकिस्तान टी- 20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि यह टीम सरकार और पीसीबी की ओर से जारी किए गए किसी भी निर्देश का उनकी टीम पालन करेगी।क्ष यह हमारा नहीं सरकार का फैसला है।  उन्होंने कहा भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते । हमारी सरकार और पीसीबी अध्यक्ष हमें जो भी करने को कहेंगे हम वही कहेंगे।

मैच नहीं होने से करोड़ों का नुकसान:

आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कमाई भारत पाकिस्तान मैच से होती है।  इसी कारण दोनों देशों को एक ग्रुप में रखा जाता है।  मैच नहीं होने से न सिर्फ आईसीसी बल्कि ब्रॉडकास्टर को भी करोड़ों रुपए का नुकसान होगा ।
138.7 करोड रुपए ब्रॉडकास्टर हर मैच के लिए आईसीसी को देता है।‌ अन्य माचो के मुकाबले भारत पाकिस्तान मैच के दौरान विज्ञापनों की कीमत 2 से 3 गुना बढ़ जाती है।  जो प्रति 10 सेकंड करीब 25 से 40 लाख रुपए होती है ।स्टेडियम में टिकटों की कीमतें भी बढ़ जाती हैं।  मैच के टिकट के अलावा स्पॉन्सरशिप और अन्य कमर्शियल गतिविधियों से भी आईसीसी को करोड़ों की कमाई होती है यदि मैच नहीं होता है तो आईसीसी के अलावा बीसीसीआई पीसीबी को तुरंत करीब 200 करोड रुपए का नुकसान होगा

पाकिस्तान को भविष्य में आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं दी जाएगी।‌ वही सदस्य देश या तो पाकिस्तान में विपक्षीय सीरीज खेलने से इनकार कर सकते हैं या फिर अपनी दोयम दर्जे की टीम पाकिस्तान खेलने के लिए भेजेंगे ऐसे में पाकिस्तान को काफी वित्तीय नुकसान होगा।

टिप्पणियां (0)