मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट -शीत लहर जारी:पहाड़ों पर बर्फबारी -आएगी दोबारा सर्दी: कई जिलों में बारिश का अलर्ट
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 5:07 PM 0thGMT+0530
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:
उत्तर भारत और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है । जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान ,मध्य प्रदेश में मौसम ठंडा बना रह सकता है । जिसमें आंधी, बारिश ,ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है ,जिसमें 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल रही है । जिससे मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और ठिठुरन बनी रह सकती है।
दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव दिख रहा है।
पहले विक्षोभ से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है और दूसरा इससे अधिक शक्तिशाली विक्षोभ है जिससे ठंड बढ़ रही है।
यह विक्षोभ 5 फरवरी की रात तक उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।
जिसका मुख्य असर 6 और 7 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में दिख सकता है। जिससे 6 और 7 फरवरी को हिमपात के रूप में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
जिससे उत्तर प्रदेश के करीब 25 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । और यहां का तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है।
मध्य प्रदेश में ग्वालियर, नीमच और मंदसौर जैसे जिलों में ओलावृष्टि की संभावना हो सकती है । जिससे फसलों के नुकसान हो सकता है।
इसी तरह राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में भी हल्की बारिश का दौर आ सकता है । दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है ,यातायात और विमान की सेवाएं प्रभावित हो सकती है।
10 फरवरी के बाद मौसम होगा सामान्य:
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 फरवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है । तब तक उत्तर पश्चिम ठंडी हवाओं का प्रभाव बना रह सकता है और शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना हो सकती है जबकि मुंबई में तापमान औसत से अधिक बना हुआ है बिहार में भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है।
दक्षिण भारत के पश्चिमी क्षेत्र में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है दरअसल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप के मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है।
आने वाले अगले 7 दिनों तक खराब मौसम के कारण जनजीवित प्रभावित रह सकता है लोगों को सलाह दी जाती है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें।
किसानों को सलाह दी जाती है कि ओलावृष्टि और खराब मौसम को देखते हुए फसलों का ध्यान रखें और फिलहाल सिंचाई को टाल दें।