युवतियों पर कटर से हमला कर शहर में दहशत फैलाने वाला साइको हुआ गिरफ्तार:

khabar pradhan

संवाददाता

6 February 2026

अपडेटेड: 6:47 PM 0thGMT+0530

युवतियों पर कटर से हमला कर शहर में दहशत फैलाने वाला साइको हुआ गिरफ्तार:



युवतियों को कटर मारने वाला साइको हुआ गिरफ्तार: 6 दिन बाद मिली पुलिस को सफलता:

भोपाल की पिपलानी और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हमला करने वाला एक सिरफिरा  साइको समझा जाने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । वह नौ महिलाओं और युवतियों को अपना शिकार बना चुका था । जैसे ही वह दसवां हमला करने वाला था पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
उसने 12 साल पहले भी इसी तरह सागर में पांच महिलाओं पर कटर से हमला किया था । वहां से फरार होने के बाद भोपाल आकर भी इस तरह की वारदातें करना शुरू कर दिया था।
29 जनवरी की रात अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में युवतियों पर कटर से हमला कर शहर में दहशत फैलाने वाले साइको सीरियल कटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है आरोपी: क्यों करता था ऐसी वारदातें:

आरोपी की पहचान देवेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सागर के रहने वाला है।  आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने 2014 में उसे धोखा देकर किसी और से शादी कर ली । इसके बाद उसने सागर जिले में कटर से जानलेवा हमला करने की चार वारदातों को अंजाम दिया । आरोपी ने स्वीकार किया कि वह किसी भी युवक और युवती को साथ देखकर उसे लगता था कि वह अपने माता-पिता या पति को धोखा दे रहे हैं। ये

वह सागर के राहतगढ़ का रहने वाला है । विवाद और उसके व्यवहार से तंग होकर पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई । तब से उसने नशे से दोस्ती की।  गंदी फिल्में देखकर उसके सिर पर सनक सवार हो गया और वह महिलाएं और युवतियों से नफरत करने लगा।
जब भी अकेली महिला या युवती को देखता तो उसमें पत्नी की बेवफाई को देखता था । बदला लेने के लिए उन पर कटर से हमला करता था।  पुलिस ने बताया कि वह लोग प्रोफाइल में रहता था और सागर में पांच केस दर्ज होने के बाद भी इसीलिए वह पकड़ा नहीं गया। सागर के मामलों में कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने इस केस को खत्म कर दिया था।

सागर से भाग कर आया भोपाल-चोरी की बाइक से करता था वारदात:

सागर में भी उसने पांच महिलाओं को निशाना बनाया था । इसके बाद भाग कर भोपाल  आ गया। करोंद में रहकर मजदूरी करने लगा।  पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को वह नशा करने के लिए बाइक से निकला । सोनागिरी, इंद्रपुरी और अयोध्या बायपास में उसने तीन युवतियों को अकेला देख कटर से हमला किया । बाद में भवानी धाम में एक युवती को निशाना बनाया।  उसकी बाइक भी चोरी की निकली।
भोपाल में चार युवतियों पर हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया । कॉलोनी में लोग सोशल मीडिया पर इस सनकी व्यक्ति से बचने के लिए मुहिम चलाने लगे।
पुलिस ने 150 से ज्यादा जवानों को उसे ढूंढने में लगाया । उस पर 30 हजार का इनाम भी घोषित किया।  आखिरकार छोला इलाके से वह पकड़ा गया।

इस आरोपी ने 2 घंटे के अंदर इंद्रपुरी, सोनागिरी ,पिपलानी और नरेला जोड़ क्षेत्र में चार युवतियों पर  जानलेवा हमला किया था और वारदात के बाद इन इलाकों में दहशत का माहौल था।  सोशल मीडिया में भी लोग युवतियों को अकेले घर से न निकलने की हिदायत दे रहे थे।

शहर में दहशत के बीच पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी । एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी के मुताबिक आरोपी तक पहुंचने के लिए 40 टीम में बनाई गई थी।  जिनमें करीब 150 पुलिसकर्मी लगाए गए।  जांच के दौरान 1000 सीसीटीवी कैमरों  के फुटेज खंगाले  गए । आरोपी के पहचान चोरी की बाइक के टूटे मास्क और मुड़ी हुई नंबर प्लेट से हुई । उसकी गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित था । इस दौरान करीब 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक की गई और लगभग 100 संदिग्धों को राउंडअप कर पूछताछ भी की गई । पुलिस टीम को देखकर सागर लैंडमार्क छोला मंदिर क्षेत्र भोपाल अयोध्या बाईपास पर बाइक सवार  युवक भागने लगा । जिस कोच फैक्ट्री के जंगल से पकड़ा गया‌  पूछताछ में उसने अपना नाम राहतगढ़ सागर निवासी 37 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार बताया।  कोर्ट से  उसे जेल भेज दिया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को डीजीपी ने ₹50000 देने की घोषणा की है।  साथ ही आरोपी का स्केच बनाने वाले आर्टिस्ट और अयोध्या नगर थाने के सिपाही सतीश उपाध्याय को पुलिस कमिश्नर 5000 के कैश रिवॉर्ड से सम्मानित करेंगे।

टिप्पणियां (0)