नई दिल्ली में नोएडा जैसा ही हुआ फिर दूसरा हादसा: दिल्ली में एक गड्ढे में गिरा बाइक सवार: मौत –
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 4:09 PM 0thGMT+0530
पहले नोएडा और अब दिल्ली में हादसा: इंजीनियर सस्पेंड:
दिल्ली के जनकपुरी में गुरुवार देर रात जल बोर्ड के खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये बाइक सवार युवक कमल चंदानी पालम का रहने वाला था । दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड के तीन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।
गड्ढे में गिरने से दूसरी मौत:
हाल ही में ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद गड्ढे में गिरने से यह दूसरी मौत हुई है।
युवराज भी रात में कार समेत गड्ढे में गिर गए थे। सड़क के बीच गड्ढा करके बोर्ड ने बैरिकेडिंग तक नहीं की थी।
कमलचंदानी के भाई करण ने बताया कि कमल रोहिणी में एक निजी बैंक की शाखा में काम करता था। 11:00 बजे तक उसकी शिफ्ट थी । कमल ने शिफ्ट के बाद घर वालों को फोन कर कहा कि जनकपुरी डिस्टिक सेंटर के पास हूं ,10 मिनट में आ रहा हूं। 12:30 बजे तक उसका फोन नहीं आया तो उसको फोन किया। किंतु उसका फोन बंद आ रहा था ।
घर पर सभी लोगों का इंतजार कर रहे थे और उसने भी बताया था कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा ।
माता-पिता की एनिवर्सरी थी और घर में एनिवर्सरी केक रखा हुआ था सभी उसका इंतजार कर रहे थे।
आसपास के लोगों ने बताया कि इस इलाके में काफी अंधेरा रहता है और इलाके में काफी खुदाई की गई है। यहां कोई भी सुरक्षा बैरिकेडिंग या हारी जाली नहीं लगाई गई थी।
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप:
मृतक कमल के भाई करण ने आरोप लगाया कि उसके परिजन पूरी रात उसे तलाश करते रहे और कई थानों के चक्कर काटते रहे। किंतु पुलिस ने कोई मदद नहीं की।
सुबह 7:00 बजे पुलिस ने फोन कर कमल के शव मिलने की सूचना दी।
मृतक कमल के भाई का कहना है कि कमल रात भर गड्ढे में तड़पता रहा ,पर मदद के लिए कोई भी नहीं पहुंचा।
पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की। कहा सुबह 11 बजे के बाद आना। काफी मनुहार के बाद मोबाइल ट्रेकिंग के बाद कहा कि जनकपुरी के 200 मीटर के एरिया में लोकेशन है ढूंढ सको तो ढूंढ लो।
कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने की सख्त कार्रवाई:
कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने कहा है कि संबंधित और जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
जल बोर्ड के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि परिवार को मुआवजा दिया जाएगा ।