नाबालिक से दुष्कर्म और धर्मांतरण दबाव मामले में दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार:
संवाददाता
9 February 2026
अपडेटेड: 2:24 PM 0thGMT+0530
भोपाल/मध्य प्रदेश/
नाबालिग से दुष्कर्म और धर्मांतरण दबाव मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
9 फरवरी 2026:
ख़बर प्रधान डेस्क:
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना एक कार में हुई थी, जहां पीड़िता के साथ गलत कृत्य किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 फरवरी को केस दर्ज किया था।
इसके बाद मुख्य आरोपी 19 वर्षीय ओसाफ अली खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब शनिवार शाम को पुलिस ने दूसरे आरोपी माजा खान को भी पकड़ लिया है।
आरोपी का संबंध एक अन्य विवादित मामले से भी जुड़ा है ।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध भोपाल के चर्चित “मछली कांड” से भी बताया जा रहा है। वह उसी प्रकरण में आरोपी जिम संचालक के परिवार से जुड़ा हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है ।