कलेक्ट्रेट परिसर में किन्नरों का हंगामा: किन्नर जिहाद का लगाया आरोप

khabar pradhan

संवाददाता

11 February 2026

अपडेटेड: 4:17 PM 0thGMT+0530

भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में कल मंगलवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। जिसमें किन्नरों के एक ग्रुप का आरोप है कि सुरैया ग्रुप उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है।
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जांच की मांग की है।
इधर सुरैया ग्रुप का कहना है कि यह सिर्फ गद्दी और इलाके की लड़ाई है। धर्म परिवर्तन की बात गलत है।

किन्नरों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि सुरैया हाजी ग्रुप वर्षों से हिंदू किन्नर शिष्यों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम बना रही है । वह इन्हें मारना, पीटना, धमकाना , गोमांस खाना और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गलत काम करने को मजबूर करती है।
और इस पूरे ग्रुप ने पूरे देश में किन्नर जिहाद चला रखा है।

इधर सुरैया ग्रुप का कहना है कि बाहरी जिलों से किन्नर यहां पर आकर बस रहे हैं जो कुछ चंद किन्नरों के बहकावे में आकर ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

टिप्पणियां (0)