भोपाल नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने मंगलवार को पुराने शहर सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्रों से छह ट्रक सामान जब्त किया गया। पुराने शहर के आजाद मार्केट, पीरगेट, जुमेराती, इतवारा सहित कई इलाकों में सड़कों व फुटपाथों से ठेले, गुमटी, बोर्ड आदि हटाए गए। 10 नंबर मार्केट में टीनशेड और छप्पर तोड़े गए। इसके अलावा कोलार, एमपी नगर, शाहपुरा, अशोका गार्डन समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध छप्पर, दीवार, निर्माण सामग्री हटाई गई।
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, छह ट्रक सामान जब्त किया

Leave a Reply