बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 19 फरवरी तक जमा होंगे:
संवाददाता
11 February 2026
अपडेटेड: 4:29 PM 0thGMT+0530
11 फरवरी 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/ भोपाल/
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 19 फरवरी तक जमा होंगे:
प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म 19 फरवरी तक
विलंब शुल्क के साथ 20 से 24 फरवरी तक।
विशेष विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुरू होने के 3 दिन पहले तक।
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ( बीयू) ने प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । परीक्षा के फॉर्म 19 फरवरी तक जमा किए जाएंगे । लेट फीस के साथ छात्र 20 से 24 फरवरी तक भी आवेदन कर सकते हैं।
विलंब शुल्क ₹300 देना होगा।
बीयू विशेष विलंब शुल्क 1000 रूपए के साथ 25 फरवरी से परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले तक फार्म स्वीकृत करेगा ।
इसमें नियमित और एटीकेटी प्राप्त विद्यार्थी फॉर्म जमा कर पाएंगे।