परीक्षाओं के दौरान बीयू में हंगामा, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण को लेकर प्रदर्शन

khabar pradhan

संवाददाता

11 February 2026

अपडेटेड: 6:37 PM 0thGMT+0530

परीक्षाओं के दौरान बीयू में हंगामा, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण को लेकर प्रदर्शन

बीयू में एथलेटिक ट्रैक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन: कुलगुरु की कार के सामने लेटे छात्र: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में मंगलवार को सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण की मांग को लेकर एक संगठन ने छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन उस समय हुआ जब विश्वविद्यालय में शिक्षक विभाग (यूटीडी) और अन्य परीक्षाएं चल रही थीं, जिससे परीक्षा व्यवस्था व्यवधान हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रवैया अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैदान क्रमांक-3 पर सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उनके अनुसार वर्ष 2019 में इस संबंध में प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजा गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।

विश्वविद्यालय परिसरमें मंगलवार शाम तक एथलेटिक ट्रेक निर्माण में हो रही देरी को लेकर हंगामा के हालात गंभीर हो गए छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय का घेराव किया और साफ कहा कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा वह विरोध समाप्त नहीं करेंगे कुछ छात्र कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन की कर के आगे लेट गए और आगे बढ़ने से रोक दिया।

कुलगुरु ने आश्वासन दिया कि इस हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और काम जल्द शुरू होगा लेकिन इससे भी छात्र संतुष्ट नहीं हुए और कार्यालय के बाहर डटे रहे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया।शाम के बाद यह विरोध कुछ हद तक शांत हुआ।

वहीं प्रबंधन का कहना है कि वर्ष 2019 में सिंथेटिक ट्रैक का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ था। उस समय भवन समिति की बैठक में केवल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था, लेकिन वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

प्रशासन के अनुसार सिंथेटिक ट्रैक का प्रस्ताव पहली बार वर्ष 2025 में पीएम उषा योजना के तहत अनुमोदित किया गया है। संबंधित दस्तावेज दिखाए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने धरना-प्रदर्शन करना जारी रखा।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी बाहर के संगठनों द्वारा इस तरह के प्रदर्शन किए जा चुके हैं, जिनका छात्रों से कोई सीधा संबंध नहीं रहा है।

बीयू प्रशासन ने बताया कि कुछ छात्रों ने अवैध मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया । जिससे प्रशासनिक और परीक्षा संबंधी कार्य बाधित हुए। मैदान क्रमांक 3 पर एथलेटिक्स ट्रैक का प्रस्ताव 2015 में यूजीसी को भेजा गया था । लेकिन राशि स्वीकृत न होने से काम रुका। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भवन 2019 में स्वीकृत हुआ ,लेकिन वित्त व्यवस्था न होने से निर्माण कार्य नहीं हो पाया। वर्ष 2025 में पीएम उषा योजना के तहत सिंथेटिक ट्रैक का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ और कार्रवाई भी जारी है।

टिप्पणियां (0)