आधी रात को ईरानी डेरे पर भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक करोड़ का सोना -डेढ़ किलो गांजा जब्त:
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 2:25 PM 0thGMT+0530
ईरानी डेरे में रात भर चली पुलिस की कार्यवाही:
राजधानी पुलिस ने मंगलवार- बुधवार की रात 2:00 बजे निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी के ईरानी डेरे में अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक कीl यह पुलिस ऑपरेशन ईरानी डेरा 2.0 की शुरुआत थी l
रात में दी पुलिस ने दबिश:
400 पुलिसकर्मी सरकारी वाहनों की बजाय मैजिक और टेंपो में सवार होकर पहुंचे थे l
घरों में तलाशी शुरू होते ही वहां छिपे हुए असामाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई l कोई छत से कूद कर भागा, तो किसी को उसकी पत्नी ने संदूक में छुपा दिया l कोई खुद को बाथरूम में बंद करके सुरक्षित होने की कोशिश करने लगा l
इस तरह करीब 3 घंटे में 50 से अधिक घरों की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने यहां से 8 महिलाओं सहित 39 लोगों को गिरफ्तार किया l
इनमें से 11 कुख्यात बदमाश है, जबकि 28 लोग ऐसे हैं, जो बदमाशों को बचाने के लिए पुलिस की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे थे l
पुलिस की शांतिपूर्ण दबिश:
इस कार्रवाई में 1 लाख 30 हजार रुपए का इनामी बदमाश शहादत हुसैन उर्फ शादाब भी पकड़ा गया है l
शादाब पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 2024 में लूट में शामिल होने का आरोप है वहां पर उसे पर 1 लाख का इनाम घोषित हुआ है l उसने वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश के राजगढ़ के खुजनेर, खिलजीपुर और छापाहेड़ा में भी धोखाधड़ी और लूट की वारदातें की थी l इन सभी मामलों में भी वह फरार था l राजगढ़ पुलिस ने भी इन मामलों में उसे पर 10-10 हजार के इनाम घोषित किए हुए थे l

एक करोड़ का सोना बरामद:
डेरे से पकड़े गए बदमाशों के पास से करीब 90 लाख कीमत का 644.56 ग्राम सोना और 240 ग्राम चांदी जप्त हुआ है l 39 मोबाइल फोन और 17 चोरी की बाइक भी मिली है l नजमा नाम की महिला के पास से एक किलो 700 ग्राम गांजा जप्त हुआ है l इस महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है l
जोन 4 के डीसीपी मयूर खंडेलवाल की अगुवाई में 400 पुलिसकर्मियों ने इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाया l दो एडिशनल डीसीपी नौ एसीपी और 16 थाना प्रभारी भी इसमें लगे l पुलिस की 10 टुकड़ियों में एसीपी और थाना प्रभारी को नेतृत्व सोपा गया था l प्रत्येक टीम ने चार से पांच घरों की तलाशी ली l

इससे पहले 27 -28 दिसंबर की रात में भी 150 पुलिस कर्मियों ने ईरानी डेरे पर दबिश देकर 32 बदमाशों को गिरफ्तार किया था l इनमें से 10 आरोपी फर्जी जमा दस्तावेजों पर जमानत पाकर बाहर आ गए थे l
भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि देशभर में वारदातें करने के बाद आरोपितों के ईरानी डेरे में छुपे होने की सूचना बार-बार मिल रही थी l उन सभी को पकड़ने के लिए ही यह अभियान चलाया गया था l