एसआईआर प्रक्रिया… 10 हजार आपत्तियां को खारिज किया गया, नहीं काटे जाएंगे नाम :

khabar pradhan

संवाददाता

13 February 2026

अपडेटेड: 2:53 PM 0thGMT+0530

एसआईआर प्रक्रिया… 10 हजार आपत्तियां को खारिज किया गया, नहीं काटे जाएंगे नाम :



SIR  प्रक्रिया में नहीं काटे जाएंगे नाम:

राजधानी में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान दर्ज कराई गई करीब 10 हजार आपत्तियों को जांच में गलत पाया गया है। इसलिए इन आपत्तियों के आधार पर मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच में अधिकतर आपत्तियां तथ्यहीन निकलीं। इसके बाद संबंधित नामों को सूची से नहीं हटाने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर आपत्तियों के आधार पर नाम न काटने काटने की मांग रखी थी। प्रशासन का कहना है, 14 फरवरी से पहले पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।

आपत्तियों के साथ ही नए नाम जोड़ने और संशोधन करने की प्रक्रिया भी चल रही है जिले में अभी तक करीब 52 हजार नए नाम जोड़े जा चुके हैं l
1656 मामलों में सुनवाई  होना बाकी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि फॉर्म नंबर 7 के तहत सभी आपत्तियों का परीक्षण किया जाएगा । उसके बाद ही किसी मतदाता का नाम सूची से हटाया जाएगा।
इसके बाद भी यदि कोई मतदाता मिलता है तो उसे अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा ।‌ सभी स्तरों पर जांच करने के बाद ही नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी आपत्तियों को बीएलओ के माध्यम से जांच कराई जा रही है और किसी भी मतदाता को नहीं हटाया जाएगा । इसमें किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।  बिना जांच किए किसी भी मतदाता का नाम नहीं हटाया जा सकता।  जांच पूरी होने के बाद ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियां (0)