बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कोर्ट से मिली जमानत:

khabar pradhan

संवाददाता

17 February 2026

अपडेटेड: 2:02 PM 0thGMT+0530

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कोर्ट से मिली जमानत:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
उन्हें 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में आज कोर्ट से जमानत मिल गई । 4 फरवरी को उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट में सरेंडर होने के आदेश दिए गए थे।  जिसमें वे तिहाड़ जेल में बंद थे।

उनकी मदद के लिए कई फ़िल्मी सितारे और कई मशहूर हस्तियां सामने आई और ढाई करोड रुपए जमा करने के बाद  16 फरवरी को सुनवाई के बाद कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई।

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 4 फरवरी तक रकम जमा करने की आदेश दिए गए थे।  जिसमें 5 फरवरी को उन्होंने हाईकोर्ट में सरेंडर कर दिया‌  उनकी बेल याचिका पर 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई । जिसमें याचिका को खारिज कर दिया गया। बल्कि कोर्ट से राजपाल यादव को फटकार भी लगाई गई थी ।

राजपाल यादव की वकील ने कहा कि वे रकम चुकाना चाहते थे ,फिल्म में 5 करोड रुपए लगाए गए थे और उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा की राशि चुका दी है।
आपको बता दें कि  साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता-पता लापता ‘ फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड रुपए का लोन किया था । यह फिल्म फ्लॉप हुई और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा।
राजपाल यादव कर्ज की रकम को लौटा नहीं सके और जो चेक उन्होंने दिए ,वे  बाउंस हो गए।  जिससे उनके खिलाफ एफआईआर  दर्ज करवाई गई।
समय के साथ ब्याज भी जुड़ता गया ,जिससे कुल कर्ज बहुत अधिक बढ़ गया।
वर्ष 2018 में कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई।
उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की, जहां से उन्हें कई बार राहत भी मिली और उन्होंने भुगतान का भरोसा दिया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके पास लौटाने के लिए पैसे नहीं है।  और उन्होंने हाईकोर्ट में 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया।
उनकी जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई मशहूर हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आईं।
जिनमें सोनू सूद ,सलमान खान, अजय देवगन ,डेविड धवन जैसे लोगों ने उन्हें आर्थिक मदद की। इसके अलावा उन्हें तेज प्रताप यादव से भी 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली।

कल 16 फरवरी को ढाई करोड रुपए चुकाने के बाद राजपाल यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

टिप्पणियां (0)