ताज-उल-मस्जिद के गोदाम में सेंध, एसी और 24 कूलर चोरी

khabar pradhan

संवाददाता

21 February 2026

अपडेटेड: 1:08 PM 0stGMT+0530

ताज-उल-मस्जिद में बड़ी चोरी, गोदाम से सामान गायब
भोपाल की ताज-उल-मस्जिद में चोरी की घटना सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने गोदाम में रखे एक एसी और 24 कूलर पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मस्जिद प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया है।

2 फरवरी की घटना, जांच में खुला मामला
बताया जा रहा है कि यह चोरी 2 फरवरी 2026 को हुई। गुरुवार को जब गोदाम की जांच की गई तो अंदर से एसी और कूलर नहीं मिले। इसके बाद गोदाम इंचार्ज ने तुरंत शाहजहांनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ताला नहीं टूटा, डुप्लीकेट चाबी के इस्तेमाल की आशंका
पुलिस के अनुसार गोदाम का ताला टूटा हुआ नहीं मिला, जिससे डुप्लीकेट चाबी से ताला खोलकर चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी कारण मामले में अंदरूनी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सीसीटीवी  जांच, और स्टाफ से पूछताछ जारी
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस गोदाम के स्टाफ से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)