5वीं बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी : अंग्रेजी की जगह बच्चे को दिया हिंदी का पेपर

khabar pradhan

संवाददाता

23 February 2026

अपडेटेड: 12:20 PM 0rdGMT+0530

बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला

भोपाल मे 21 फरवरी को शासकीय नवीन स्कूल, चुना भट्टी परीक्षा केंद्र पर गणित की परीक्षा खत्म होते ही एक छात्र को अंग्रेजी का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। यह छात्र भोपाल के एक निजी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करता है और बोर्ड परीक्षा का सेंटर शासकीय नवीन स्कूल चुना भट्टी बनाया गया था।

एडमिट कार्ड में अंग्रेजी पहले, केंद्र पर थमा दिया हिंदी का पेपर
एडमिट कार्ड के अनुसार छात्र का पहला पेपर 20 फरवरी को अंग्रेजी विषय का था, लेकिन जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे हिंदी का प्रश्नपत्र दे दिया। छात्र ने मजबूरी में हिंदी का पेपर हल किया। बाद में परिजनों और प्रशासनिक दबाव के बाद भी केंद्र पर व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी और लापरवाही जारी रही।

गणित के बाद अचानक अंग्रेजी, बिना तैयारी के देना पड़ा पेपर
21 फरवरी को 5वीं कक्षा की गणित परीक्षा के बाद केंद्र प्रभारी ने छात्र को अंग्रेजी का पेपर हल करने के लिए दे दिया। बिना तैयारी के छात्र को अंग्रेजी का पेपर भी देना पड़ा। इस घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था और केंद्र पर तैनात शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक ही छात्र के साथ बार-बार ऐसी गलती क्यों हुई।

डीईओ सख्त, केंद्र प्रभारी को नोटिस और दोबारा परीक्षा की तैयारी
जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार मामला संज्ञान में आ गया है और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि यह पुष्टि होती है कि गणित के बाद छात्र से अंग्रेजी का पेपर दिलवाया गया, तो इसे बड़ी लापरवाही माना जाएगा। केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी और छात्र की दोबारा परीक्षा भी कराई जाएगी।

टिप्पणियां (0)