RKMP के पास बनेगा ट्रेनों का मेंटेनेंस डिपो, एक घंटे में होगा रखरखाव
संवाददाता
23 February 2026
अपडेटेड: 1:15 PM 0rdGMT+0530
ट्रेनों के संचालन को मिलेगा मजबूत आधार
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत रानी कमलापति स्टेशन के पास 11 करोड़ की लागत से नया कोचिंग डिपो अत्यधिक सीएनसी अंडर फ्लोर व्हील लेथ मशीन के साथ शुरू किया गया है l स्टेशन के पास मेंटेनेंस डिपो तैयार किया जा रहा है। इस डिपो में ट्रेनों की मरम्मत और देखरेख की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे ट्रेनों की तकनीकी जांच और रखरखाव का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
समय की बचत के साथ यात्रियों को बेहतर सेवा का भरोसा
अधिकारियों के मुताबिक नए डिपो के शुरू होने के बाद मेट्रो ट्रेनों की मेंटेनेंस प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी तेज हो जाएगी। खराबी आने पर ट्रेन को लंबी दूरी तक भेजने की जरूरत नहीं होगी और करीब एक घंटे के भीतर ही जरूरी काम पूरा किया जा सकेगा, जिससे संचालन पर असर कम पड़ेगा।