बीफार्मा :7 मार्च से शुरू होंगी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं
संवाददाता
23 February 2026
अपडेटेड: 1:29 PM 0rdGMT+0530
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल
भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीफार्मा फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी l
फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।