Share

प्राचार्य के निलंबन की मांग को लेकर हुआ विरोध।
छतरपुर के कन्या पीजी कॉलेज में सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. एनडी अहिरवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग कर रहे थे, जिससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

प्रदर्शन के बीच पुलिस से हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस के बाद झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया l

वायरल ऑडियो के आधार पर लगाए गए आरोप।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है। इसी को आधार बनाकर उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा संचालन और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लंबे समय से गड़बड़ियां चल रही हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


Share