हवन के धुएं से बेकाबू मधुमक्खियां: 300 से अधिक डंक से पुजारी की मौत।

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2026

अपडेटेड: 2:35 PM 0thGMT+0530

मंदिर में हवन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।
अशोकनगर जिले के पलकाटोरी गांव में सोमवार को हवन के धुएं से मधुमक्खियों का झुंड भड़क गया और उन्होंने मंदिर में मौजूद पुजारी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय पुजारी भैयालाल शर्मा कथा वाचन के बाद हवन कर रहे थे, तभी धुएं के कारण मधुमक्खियां उग्र हो गईं।

300 से अधिक डंक से पुजारी की मौत।
मधुमक्खियों के झुंड ने पुजारी को चारों ओर से घेर लिया और शरीर पर 300 से अधिक डंक मारे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, अधिक डंक लगने से शरीर में जहर तेजी से फैल गया था।

स्कूल में भी मचा हड़कंप, शिक्षक और छात्र घायल।
देवास के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। कक्षाओं और बरामदों के आसपास मंडरा रहे झुंड को देखकर छात्र और शिक्षक घबरा गए, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।
इस दौरान एक छात्र और शिक्षक अर्जुन सिंह तोमर को मधुमक्खियों ने काट लिया। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए।

विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की दी सलाह।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों ने लोगों से खुले स्थानों पर हवन या धुआं करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

टिप्पणियां (0)