काबुल पर पाकिस्तान ने किया हवाई हमला: 400 लोगों की मौत 250 से ज्यादा लोग घायल
संवाददाता
18 March 2026
अपडेटेड: 1:36 PM 0thGMT+0530
18 मार्च 2026
काबुल l
पाकिस्तान के हवाई हमले में काबुल दहला
पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक अस्पताल भी शामिल था। इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
शहर के कई इलाकों में धमाके और गोलाबारी से दहशत
हमले के दौरान दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में जोरदार धमाकों और गोलाबारी की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद पूरे शहर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाए गंभीर आरोप
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराया। तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है।
भारत ने हमले को बताया अमानवीय और जनसंहार
भारत ने इस हमले को ‘कायरतापूर्ण’ और ‘जनसंहार’ करार दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बेहद अमानवीय और अनैतिक हिंसक कृत्य है, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष नागरिकों की जान गई है।
अफगान हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का भी आरोप
तालिबान ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।