अमेरिका से आया गैस टैंकर: हालात पर सरकार की कड़ी नजर; मंत्रियों की टीम सतर्क

khabar pradhan

संवाददाता

23 March 2026

अपडेटेड: 4:18 PM 0rdGMT+0530

अमेरिका से आया गैस टैंकर: हालात पर सरकार की कड़ी नजर; मंत्रियों की टीम सतर्क

23 मार्च 2026
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत को राहत मिली है। अमेरिका से एलपीजी लेकर एक गैस टैंकर देश पहुंचा है, जिससे आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा करते हुए नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्रियों के एक समूह को हालात पर लगातार नजर रखने और आवश्यक फैसले लेने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक जहाज, जो पहले चीन की ओर जा रहा था, उसे मोड़कर भारत लाया गया है ताकि ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। अमेरिका ने समुद्र पर फंसे रूसी तेल को बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किया था l इसके बाद इस जहाज को भारत की ओर मोड़ दिया गया थाl भारत के लिए रूस और अमेरिका दोनों से एक साथ ऊर्जा आपूर्ति मिलना एक बड़ी रणनीतिक जीत मानी जा रही है l

पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें। फिलहाल देश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

टिप्पणियां (0)