ट्रंप का युद्धविराम प्रस्ताव : 5 दिन रुके रहेंगे हमले, इजराइल ने जताया आश्चर्य

khabar pradhan

संवाददाता

24 March 2026

अपडेटेड: 5:03 PM 0thGMT+0530

ट्रंप का युद्धविराम प्रस्ताव : 5 दिन रुके रहेंगे हमले, इजराइल ने जताया आश्चर्य<br>

24 मार्च 2026
वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए पांच दिन तक हमले रोकने का ऐलान किया है। यह घोषणा युद्ध के 24वें दिन सामने आई। ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, इसलिए अमेरिका फिलहाल उसके पावर प्लांट्स पर हमला नहीं करेगा।

ट्रंप के अनुसार, पिछले दो दिनों में ईरान के साथ बातचीत हुई है और स्थिति को समझौते की दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इजराइल के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बयान पर आश्चर्य जताते हुए इसे जल्दबाजी बताया। इसी बीच, इजराइल ने सोमवार को तेहरान पर क्लस्टर बम से हमला भी किया।

दूसरी ओर, ईरानी सेना (आईआरजीसी) ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे और हमलावरों को उनके कृत्य का जवाब मिलेगा। उन्होंने अमेरिका से बातचीत को “फेक न्यूज” बताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी ट्रंप के एकतरफा ऐलान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह तेल की कीमतों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने इजराइल और अमेरिका के खिलाफ “स्पेशल प्लान” तैयार किया है, जिसका खुलासा जल्द किया जा सकता है।

ट्रंप के इस ऐलान का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी दिखा। एसएंडपी 1.5% उछला, नैस्डैक में 1.6% की तेजी आई, जबकि डाउ जोन्स 1.82% बढ़त के साथ बंद हुआ।

टिप्पणियां (0)