महाशक्ति पर संकट: अमेरिका में विद्रोह की आग और ईरान का ‘यूनिवर्सिटी’ पर निशाना

khabar pradhan

संवाददाता

30 March 2026

अपडेटेड: 11:47 AM 0thGMT+0530


30 मार्च 2026

वॉशिंगटन/तेहरान
सड़कों पर उतरा जनसैलाब व्हाइट हाउस ने करोड़ों के प्रदर्शन को ‘थेरेपी सेशन’ बताकर नकारा

अमेरिका के 50 राज्यों में करीब 3,500 जगहों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लगभग 80 लाख लोग शामिल हैं। इस ऐतिहासिक विरोध के बावजूद व्हाइट हाउस का कहना है कि इन प्रदर्शनों से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और इन्हें महज एक ‘थेरेपी सेशन’ करार दिया। वहीं, ट्रंप ने अपने फैसलों को देशहित में बताते हुए खुद के ‘राजा’ होने से इनकार किया है।

खाड़ी में अमेरिकी शिक्षा संस्थान ईरान के निशाने पर
ईरान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि खाड़ी देशों (Gulf Countries) में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालयों के कैंपस अब उसके निशाने पर हैं। यह कदम अमेरिका द्वारा तेहरान की ‘साइंस और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी’ पर किए गए हमलों के जवाब में उठाया गया है। ईरान का कहना है कि वह अपने शैक्षणिक संस्थानों पर हुए हमले का करारा जवाब देगा।

सैन्य क्षति का दावा: अमेरिकी फाइटर जेट के मलबे की तस्वीरें जारी

ईरान ने सऊदी अरब के सुल्तान एयरबेस पर नष्ट हुए एक अमेरिकी फाइटर जेट की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान सऊदी की सुरक्षा में तैनात था और इसमें उन्नत ‘अवॉक्स (AWACS) सिस्टम’ लगा हुआ था। ईरान इस कार्रवाई को अपनी सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है।

बढ़ता युद्ध क्षेत्र: इजरायल के केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला

ईरान ने इजरायल के बारशेबा स्थित एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल दागी है, जिससे वहां भारी आग लग गई और जहरीली गैस के रिसाव का संकट पैदा हो गया है। इसके जवाब में इजरायल ने भी रविवार को तेहरान में ईरान की एक बड़ी मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुँच गया है।

राजनयिक हलचल: शांति वार्ताओं का दौर बेअसर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने दावा किया है कि जल्द ही उनके देश में अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इससे पहले सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के बीच भी चर्चा हुई है, लेकिन फिलहाल युद्धबंदी को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया है।

टिप्पणियां (0)