26 अप्रैल 2026:
अमेरिका -वॉशिंगटन/ डीसी /


कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप:
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरस्पोंडेंट्स में डिनर के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी ,लोग घबराकर टेबल के नीचे छुपने लगे और सुरक्षा कर्मी तुरंत एक्शन में आए । तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खींचकर हाल के बाहर ले जाया गया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे समय मंच पर ही मौजूद थे और कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी लोग घबराकर टेबल के नीचे छुपने लगे।  तभी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चारों तरफ से कवर करके सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना के वक्त फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी वहां मौजूद थी । सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें भी तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचाया।
उपराष्ट्रपति जेड वेंस भी वहां उपस्थित थी।  उनके लिए तुरंत सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अलग-अलग रास्तों से लेकर गए।

दहशत के दौरान लोग टेबल के नीचे छुपे:
वाशिंगटन हिल्टन के वॉलरुम में सैकड़ो मेहमान उपस्थित थे । जिनमें पत्रकार, नेता और कई बड़े लोग इस बालरूम में उपस्थित थे। जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी ,उसके साथ ही डाकडॉन की आवाज़ भी गूंजने लगी और लोग टेबल के नीचे छुपने लगे । पुलिस की गाड़ियां और हेलीकॉप्टर को तुरंत एक्टिव किया गया।

सुरक्षा में गंभीर चूक:
फायरिंग की घटना ऐसे समय हुई है, जब यह हाई प्रोफाइल डिनर कई सालों से इसी होटल में ही होता आ रहा है । आमतौर पर होटल का बाकी हिस्सा आम लोगों के लिए खुला रहता है । ऐसे में सुरक्षा के इस पहलू पर भी सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी चूक आखिर कैसे हुई।
इस घटना के बाद लोग दहशत में है।  फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी बड़े और शीर्ष नेता सुरक्षित हैं । लेकिन दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था माने जाने वाले सिस्टम पर भी अब इस घटना के कारण गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।