6 मई 2026:  तमिलनाडु/
खबर प्रधान डेस्क:


कांग्रेस ने दिया विजय को समर्थन:
तमिलनाडु विधानसभा  चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और नई सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज है।
तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए।  जिसमें 118 सीटों पर बहुमत के आंकड़े की जरूरत है।
सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।  किंतु सरकार बनाना एक बड़ी चुनौती है । क्योंकि TVK  को 108 सीटों पर विजय मिली है। और 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है । फिर भी यह आंकड़ा बहुमत से 10 कम है। वही थलपती विजय ने भी स्वयं दो सीटों पर चुनाव लड़ा है- एक तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर ।
जिसमें से उन्हें एक सीट छोड़ना होगा।  जिससे TVK की संख्या 107 रह जाती है।

कांग्रेस के समर्थन से सरकार:
तमिलनाडु में कांग्रेस के पांच विधायक हैं । यदि विजय की पार्टी पांच विधायकों के समर्थन से सरकार बनाती है ,तो भी एक बड़ी चुनौती होगी । क्योंकि 107 और 5 सीटें मिलकर 112 सीटें ही हो पा रही है।  जिसमें सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की और जरूरत पड़ेगी।

AIADMK के समर्थन से सरकार:
इसी बीच खबर मिल रही है कि समर्थन जुटाने के लिए TVK की पार्टी AIADMK के पास पहुंची है।  जिसमें एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी के. से मुलाकात की, जिससे राज्य में सुगबुगाहट भी तेज हो गई।
क्योंकि एआईएडीएमके के पास 47 सीटें हैं।  यदि विजय उनके साथ गठबंधन में सरकार बनाते हैं।  तो बहुमत भी आसानी से मिल जाएगा और कांग्रेस की शर्तें मानने को भी मजबूरी नहीं होगी।

एआईएडीएमके के नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है, जिसमें विजय राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का अपना दावा पेश कर सकते हैं।

आईए जानें चुनाव में किसको कितनी सीटें मिली:
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके को 59, एडीएमके को 47 सीटें मिली।  अन्य दलों में पीएमके को चार सीटें और IUML
दो सीटें मिली है। CPI,VCK और CPIM  को 2 -2 सीटें मिली हैं। भाजपा AMMK को 1 – 1 सीटें मिली हैं। और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है -TVK, जिसे मिला है 108 सीटें।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू:
विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद टीवी के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है।  उन्होंने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात की। और सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया।
अब देखना होगा कि विजय की पार्टी किस पार्टी के गठबंधन से सरकार बनाएगी।