17 मई 2026 :
मध्य प्रदेश/ रतलाम
खबर प्रधान डेस्क:
त्रिवेंद्रम -दिल्ली राजधानी के दो एसी कोच में लगी भीषण आग : 68 लोगों को बचाया गया: दिल्ली मुंबई रूट हुआ प्रभावित:
दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के  B1कोच में आज रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने से अफरा तफरी मच गई।
यह घटना आलोट विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई।  ट्रेन दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस जो रतलाम से रवाना हुई थी। यह घटना रतलाम से करीब 110 किलोमीटर दूर हुई है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखाई देने लगा । इसके कुछ ही देर बाद आग का विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते थर्ड एसी और SLR कोच आग की लपटों में घिरते हुए दिखने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी, जो दूर आसमान में गुबार की तरह दिखाई दे रही थी। और कोच धुएं के गुबार में घिर गया।
तुरंत ही गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी जिसके बाद ट्रेन को रोका गया । रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और दूसरे कोच में शिफ्ट किया । फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जल कर खाक हो गए।
ट्रेन में मौजूद आफ के स्टाफ और दूसरे लोगों ने पैसेंजर को दूसरे कोच में शिफ्ट कराया पूरा कच खाली कराया।
ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया । इस घटना से दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है।
जिससे दिल्ली मुंबई रेलवे मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा है।
यह घटना कोटा रेल मंडल क्षेत्र की है ।रेल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।