25 जून 2026:
महाराष्ट्र/ पुणे/
पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्याकांड में नए खुलासे आने से पूरे मामला एक नई दिशा में आगे बढ़ गया है। केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। जहां उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
शादी के भव्य आयोजन की थी तैयारी:
केतन अग्रवाल और सिया गोयल की मुलाकात फरवरी 2026 में कर्नाटक के गुलबर्गा में एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों परिवार कई वर्षों से एक दूसरे को जानते थे। इसीलिए जल्द ही इन दोनों की सगाई कर दी गई । 19 फरवरी को पुणे के ही एक होटल में केतन और सिया की सगाई की गई।
शादी की तैयारी राजस्थान में भव्य तरीके से कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। विवाह समारोह को भव्य बनाने की विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं बनाई जा रही थी। सभी जगह की बुकिंग ,मेहमानों के रुकने की व्यवस्थाएं की जा रही थी। इसी बीच केतन अग्रवाल मौत की खबर सामने आती है।
इस हत्याकांड में शिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से लगातार पूछताछ जारी है। कॉल डिटेल्स, मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच में आ रहे नए-नए दावे: सिया सगाई तोड़ना नहीं चाहती थी:
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिल रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सिया केतन के साथ सगाई को तोड़ना नहीं चाहती थी। उसका कहना है कि इससे परिवार की बदनामी होगी और लोग तरह तरह की बातें करेंगे। उसने केतन की मौत को एक दुर्घटना के रूप में दिखाने के लिए यह कदम उठाया। इसका यह सोचना था कि इससे किसी को शक नहीं होगा और केतन उसके रास्ते से हट जाएगा।
पुलिस को मिले सुराग : मौत बनी साजिश:
पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं जिससे यह हादसा साजिश में बदलता हुआ दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज में केतन और सिया की सगाई के समय हुडी पहने एक युवक केतन और सिया के पीछे दिखाई दे रहा था। सिया भी बार-बार मुड़कर उसे युवक को देख भी रही थी और कुछ इशारे भी कर रही थी। पुलिस का शक हुडी पहने उस युवक पर गया क्योंकि 33 डिग्री तापमान में कोई हुडी क्यों पहनेगा ।
लोहागढ़ किले पर चेतन को दिया पीछे से धक्का: 18 जून को सिया का जन्मदिन था। जिसमें एक दिन पहले फ्री बर्थडे सेलिब्रेशन हेतु केतन को लोहागढ़ किले चलने के लिए राजी किया गया। सिया को यह मालूम था कि केतन को ट्रैकिंग और ऐतिहासिक किलों पर घूमने का काफी शौक है। जिससे ट्रैकिंग के नाम पर केतन आसानी से उसके साथ सुनसान और ऊंचे इलाकों में जाने को राजी हो सकेगा।
बदलते बयानों से पुलिस को हुआ शक:
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी हादसे की कहानी भी आगे बढ़ती गई सिया का कहना था की फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया। किंतु बाद में उसने कहा कि पानी की बोतल देते समय उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया।
पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की । जिससे दोनों से एक साथ सवाल जवाब किए जा सके और उनके बयानों को मिलान किया जा सके । कई सवालों के विरोधाभास जवाब सामने आए।
केतन के पिता ने बताया कि 14 जून को भी सिया केतन को लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के लिए ले गई थी । तब भी सिया ने एक बार केतन को धक्का देने की कोशिश की थी। किंतु केतन ने एक झाड़ी पकड़ कर खुद को संभाल लिया था। इसके बाद सिया ने उसे बहाने बनाते हुए कहा कि उसे सांप दिखाई दिया इसलिए उसने ऐसा किया।
पूछताछ में मारने के तीन प्लान बनाने का हुआ खुलासा:
पुलिस की पूछताछ में सिया और चेतन ने चौंकाने वाले खुलासे से किए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया की केतन को रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने तीन प्लान बनाए थे। 31 मई को जब केतन पहली बार लोहागढ़ किले पर गया ,तब सबसे पहले केतन एक दीवार के सहारे ढलान वाले छोर पर बैठा था। तब सिया का यहां से धक्का देकर खाई में गिराने का ख्याल आया था। इसके बाद पुणे के ही एक कैफे में यह प्लान बनाया कि उसी जगह जाकर उसे धक्का दिया जाए।
सिया ने उसे धक्का भी दिया किंतु केतन झाड़ी पकड़ने के कारण बच गया।
18 जून को इसे अमल में लाया भी गया। यदि केतन इस हादसे में बच भी जाता तो उसके बाद 20 जून को उसे सड़क हादसे में मारने का बैकअप प्लान तैयार किया गया था।
फिलहाल सिया और चेतन पुलिस हिरासत में है। मामले की जांच जारी है। किंतु यह पूरा मामला महाराष्ट्र के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल हो चुका है । और दिन पर दिन नए खुलासों के साथ नए-नए सवाल खड़े हो रहे हैं।


Leave a Reply