30 जून 2026:
मुंबई से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। दरअसल इस विमान में रनवे पर तकनीकी खराबी सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रनवे पर ही विमान का टायर फट गया जिसके बाद चिंगारी और धुएं जैसी स्थिति देखी गई । विमान में सवार सभी 150 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गई और सुरक्षा मानकों के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया । मुंबई से दरभंगा पहुंचे स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 1115 की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया और विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान में मौजूद यात्रियों के अनुसार ,लैंडिंग के बाद टायर कुछ ही दूर तक रनवे पर घिसटता रहा । इस दौरान विमान के अंदर यात्रियों ने तेज झटके महसूस किये।
किंतु पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक दिया गया।
विमान के सुरक्षित लैंड करते ही एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मी ,अग्निशमन दल और ग्राउंड स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया।
इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
क्षतिग्रस्त स्पाइसजेट विमान को तकनीकी जांच के लिए एयरपोर्ट के और एयरन एरिया में खड़ा कर दिया गया है।
विमान की तकनीकी खराबी सामने आने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान कुछ समय के लिए प्रभावित रही और कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा।


Leave a Reply