Share


8 जुलाई 2026:
देश दुनिया/इंडोनेशिया/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर है।  इसके पहले चरण में वे इंडोनेशिया में है और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोतो सुबियान्तो ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान बिन्ताग अदिपूर्ना ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर्स से नवाजा गया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि यह सम्मान सिर्फ उनका ही नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
इंडोनेशिया किसे देता है यह सम्मान:
आपको बता दें की इंडोनेशिया अपने देश का यह सर्वोच्च सम्मान उन विदेशी नागरिकों को देता है, जिन्होंने इंडोनेशिया की अखंडता ,संप्रभुता, समृद्धि के लिए असाधारण योगदान देने का कार्य किया हो‌ ।  प्रधानमंत्री मोदी को जकार्ता के इस्ताना मर्डेका में देश के इस सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्ताग अदिपूर्ना’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जकार्ता में भारत और इंडोनेशिया के बीच  कई अहम क्षेत्रों में सहयोग पर भी विचार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। इस सम्मान से सम्मानित  होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह इंडोनेशिया के लोगों की भावनाएं और भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक और गहरे संबंधों के सम्मान का प्रतीक है । 21वीं शताब्दी की  नई टेक्नोलॉजी पर आधारित भारत और इंडोनेशिया दोनों ही युवा ऊर्जा से भरे हुए देश हैं‌  ‌।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत की अपनी मिड डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनुभव इंडोनेशिया के साथ साझा किये।


Share