Share


8 जुलाई 2026:वाशिंगटन/ तेहरान/ देश दुनिया:

हार्मुज में फिर संकट गहराया: भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन हमला:
अमेरिका ईरान शांति वार्ता के बाद भी हार्मुज स्ट्रेट में तनाव कम नहीं हो रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि वह 1 घंटे में ईरान को तबाह कर सकता है। इधर ईरान ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि ट्रंप सपने ना देखें और धमकियां देना बंद करें । इस सबके कारण सीजफायर  पर संकट गहरा गया है।
पिछले 24 घंटे में तीन जहाजों पर हमले किए गए।‌इनमें से एक कतर के पास रास लाफान से गुजरात आ रहे जहाज पर ड्रोन हमला हुआ। टैंकर में  चार क्रू सवार भारतीय सुरक्षित बताए गए हैं।  कतर ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है।  हार्मुज में सऊदी अरब के भी एक टैंकर पर हमला हुआ है। भारतीय नौसेना ने क्रूड ऑयल लेकर आ रहे टैंकर ओमेगा ट्रेडर को हार्मुज से सुरक्षित निकाल लिया है।  इस जहाज में 23 क्रू मेंबर सवार थे ,जिनमें से 15 भारतीय और आठ फिलिपींस के नागरिक थे।
अमेरिका ने ईरान को तेल प्रतिबंधों में छूट को किया रद्द:
इस तनातनी के बीच अमेरिका ने ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट को रद्द कर दिया है। इस छूट के तहत ईरान से ऊर्जा की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंध नहीं लगते थे । अब 24 घंटे में तीन जहाजों पर हमले के बाद तनाव फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है और अमेरिका ने ईरान को तेल उत्पादन और बिक्री के लिए दी गई अनुमति को भी रद्द कर दिया है। यानी अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अनुमति अस्थाई रूप से वापस ले ली है। 21 जून को जारी आदेश के अनुसार अमेरिका ने ईरानी तेल के उत्पादन और बिक्री से जुड़े हुए प्रतिबंध को वापस ले लिया है।

जिसके कारण और होर्मुज स्टेट में फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इधर अमेरिका के एक अधिकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के लिए और युद्ध को स्थाई रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत की जा रही है।


Share