सांची
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल और यूनेस्को धरोहर सांची स्तूप के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में अपनी पहचान रखने वाले सांची रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प कर दिया गया है l अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे ने लगभग 15.32 करोड रुपए की लागत से इस स्टेशन को एक नया और बेहद आकर्षक स्वरूप दिया है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस भव्य और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का देश को लोकार्पण करेंगे l सांची में आयोजित होने वाले इस मुख्य भव्य समारोह में राज्यपाल और केंद्रीय कृषि मंत्री के भी उपस्थित रहने की पूरी संभावना है l जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अपने सभी तैयारियां पूरी कर ली है इस कायाकल्प से अब यहां आने वाले यात्रियों को केवल वर्ल्ड क्लास सुविधा ही नहीं मिलेंगी बल्कि भारतीय रेलवे की आधुनिकता और हमारी समृद्धि संस्कृत विरासत का एक अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा l
देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगा नया स्टेशन का रूप
एसजी 4 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास स्थानीय कला, संस्कृति, पर्यटन और आधुनिक वास्तुकला के बेहतरीन सामंजस्य को ध्यान में रखकर किया गया है l भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोपरि रखा गया है l स्टेशन के परिसर के बाहरी हिस्से को बेहद खूबसूरत बनाया गया है ,इसके साथ ही वाहनों के आवागमन के लिए पार्किंग व्यवस्था को भी अत्यधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित किया गया है l स्टेशन की इमारत का स्वरूप सांची के बौद्ध स्तूपों और तोरण द्वारों से प्रेरित है ,जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सांची स्तूप तक पहुंचने से पहले ही बौद्ध धरोहर की एक जीवंत झलक दिखाएगा l यात्री सुविधाओं में मुख्य रूप से जो बदलाव किए गए हैं उनमें स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आधुनिक और साफ सुथरा शौचालय तथा यात्रियों के रुकने के लिए उन्नत और आरामदायक प्रतीक्षालय बनाए गए हैं l प्लेटफार्म पर नए और विस्तृत शेड लगाए गए हैं ,साथ ही बैठने के लिए आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली कुर्सियों की व्यवस्था की गई हैl पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर रात के समय बेहतर सुरक्षा और उजाले के लिए ऊर्जा दक्ष एलइडी लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है l यात्रियों की मदद के लिए डिजिटल सूचना प्रणाली ट्रेन की स्थिति बताने वाले कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड और सटीक घोषणाओं के लिए आधुनिक पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है l


Leave a Reply