20 अगस्त 2026:
नई दिल्ली:
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक सीएनजी पंप पर भयानक ब्लास्ट हो गया। यह धमाका तब हुआ ,जब एक ट्रक में सीएनजी गैस भरी जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों की मौत हो गई । कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
सीएनजी पंप पर गैस भरते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ,ये धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरातफरी मच गई हादसे में दो व्यक्ति मारे गए हैं । जबकि चार बुरी तरह से जख्मी बताई जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ ,जब एक ट्रक के गैस टैंक में सीएनजी भरी जा रही थी। इस दौरान अचानक से विस्फोट हुआ और वहां अफरा तफरी मच गई। इस भयानक विस्फोट में दो लोगों की तत्काल मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और यह जानने की कोशिश की रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई। अभी तक कोई सटीक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि पंप पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं ।


Leave a Reply