एडीआर रिपोर्ट में सबसे अमीर और सबसे कम पैसे वाले विधायकों के नाम

एडीआर रिपोर्ट में कई दिग्गजों के नाम

क्या आपको पता है भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब विधायक कौन हैं? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी के विधायक पराग शाह भारत के सबसे अमीर MLA हैं। जिनकी संपत्ति लगभग 3400 करोड़ रुपये है। उनके बाद कर्नाटक के कनकपुरा से कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार हैं, जिनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपये से अधिक है। जानिए सबसे कम संपत्ति वाला विधायक कौन है।

ADR की रिपोर्ट में विधायकों की ओर से चुनाव लड़ने से पहले दिए गए हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। इस रिसर्च में 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4092 विधायकों को शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के पराग शाह सबसे अमीर विधायक हैं। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के निर्मल कुमार धारा हैं। उनके पास सिर्फ 1700 रुपये की संपत्ति है। निर्मल कुमार धारा पश्चिम बंगाल की इंदस सीट से बीजेपी के विधायक हैं।

कर्नाटक के विधायकों के पास सामूहिक रूप से 14,179 करोड़ रुपये की संपत्ति है,वही इसके साथ ही जो देश में सबसे अधिक है। महाराष्ट्र के विधायकों के पास 12,424 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आंध्र प्रदेश के MLAs के पास 11,323 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति वाले राज्यों में त्रिपुरा, मणिपुर और पुडुचेरी शामिल हैं।

त्रिपुरा के MLAs के पास 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। मणिपुर के MLAs के पास 222 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पुडुचेरी के MLAs के पास 297 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कर्नाटक के निर्दलीय विधायक केएच पुट्टस्वामी गौड़ा के पास 1,267 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कर्नाटक के कांग्रेस MLA प्रियाकृष्ण के पास 1,156 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे अमीर विधायकों की सूची में कई बड़े नाम हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के पास 757 करोड़ रुपये की संपत्ति है। आंध्र प्रदेश के चार विधायक टॉप 10 सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में शामिल हैं।

इस राज्य के सात विधायक टॉप 20 सबसे अमीर MLAs में शामिल हैं। इनमें IT मंत्री नारा लोकेश और हिंदुपुर के MLA एन. बालकृष्ण भी शामिल हैं। राज्यों के हिसाब से विधायकों की संपत्ति में बहुत अंतर है। औसत संपत्ति के मामले में आंध्र प्रदेश सबसे आगे है। यहां प्रति MLA औसत संपत्ति 65.07 करोड़ रुपये है।

कर्नाटक में यह आंकड़ा 63.58 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र में यह 43.44 करोड़ रुपये है। सबसे कम औसत संपत्ति त्रिपुरा में है। यहां प्रति MLA औसत संपत्ति 1.51 करोड़ रुपये है। 4,092 MLAs की कुल संपत्ति 73,348 करोड़ रुपये है। यह नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के 2023-24 के संयुक्त वार्षिक बजट से भी अधिक है।

प्रमुख राजनीतिक दलों में बीजेपी के विधायकों के पास सबसे अधिक संपत्ति है। उनके पास 26,270 करोड़ रुपये की संपत्ति है।वही कांग्रेस के MLAs के पास 17,357 करोड़ रुपये की संपत्ति है। TDP के MLAs के पास 9,108 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शिव सेना के MLAs के पास 1,758 करोड़ रुपये की संपत्ति है। AAP के MLAs के पास औसतन 7.33 करोड़ रुपये प्रति MLA की संपत्ति है।

  • Related Posts

    भारत पर 25% टैरिफ को लेकर रूस ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया: दी चेतावनी!

    1 अगस्त 2025: भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद और रूस से व्यापारिक रिश्ते जारी रखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टेरिफ के अलावा पेनल्टी लगाने की भी चेतावनी…

    Read more

    झाबुआ कलेक्टर की कार को रेत माफिया के डंपर मारी टक्कर: बाल बाल बची झाबुआ कलेक्टर

    29 जुलाई 2025: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को एक रेत माफिया के डंपर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कलेक्टर बाल बाल बचीं ।करीब सुबह 10:00 बजे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!